- Home
- Entertainment
- Bollywood
- De De Pyaar De 2 Day 3 Collection: अजय देवगन की मूवी पर नोटों की बारिश, इतना कमाया
De De Pyaar De 2 Day 3 Collection: अजय देवगन की मूवी पर नोटों की बारिश, इतना कमाया
अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मूवी के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है। आंकड़ा देखकर कह सकते हैं कि फिल्म ने तगड़ा हाथ मारा है।

कब रिलीज हुई दे दे प्यार 2
अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 शुक्रवार 14 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं।
दे दे प्यार दे 2 की कमाई
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार 2 ने पहले दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन शनदार कमाई करते हुए 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 कब और किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पता चल गया
दे दे प्यार दे 2 की तीसरे दिन की कमाई
sacnilk.com की मानें तो अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार 2 ने तीसरे दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया। ये आंकड़ा रात 9 बजे तक है। इसमें इजाफा होने की पूरी गुंजाइश हैं।
दे दे प्यार दे 2 का टोटल कलेक्शन
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में 32.48 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, दुनियाभर में इसका कलेक्शन 38 करोड़ से ज्यादा हो गया है। बता दें कि मूवी का बजट 90 से 100 करोड़ के बीच है।
दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मिनाज जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्त, संजीव सेठ, ग्रेसी गोस्वामी, अंकुर नायर आदि हैं। इसे टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
ये भी पढ़ें... 2020-2025 तक अजय देवगन की आई 18 फिल्में, एक ने कमाए 1300 करोड़-11 रही फ्लॉप
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।