- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 की अजय देवगन की चौथी फिल्म दे दे प्यार दे 2, कैसा रहा बाकी तीनों का हाल?
2025 की अजय देवगन की चौथी फिल्म दे दे प्यार दे 2, कैसा रहा बाकी तीनों का हाल?
अजय देवगन फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये मूवी 14 नवंबर को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि अजय की 2025 में रिलीज हो रही ये चौथी फिल्म है। इसके पहले 3 फिल्में आई, जिनमें से बस एक ही हिट हो पाई। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

अजय देवगन फिल्मों में एक्टिव
56 के अजय देवगन फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। हर साल उनकी करीब 3-4 फिल्में तो रिलीज होती ही है। बात साल 2025 की करें तो उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई और एक मूवी उन्होंने प्रोड्यूस की। आइए, जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा।
फिल्म आजाद
अजय देवगन की 2025 में सबसे पहली फिल्म आजाद रिलीज हुई थी। आजाद एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया और इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया। इस फिल्म में अजय के साथ डायना पेंटी, अमन देवगन और राशा थडानी लीड रोल में थे। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 8 करोड़ कमाए थे। ये महाडिजास्टर रही।
ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र वर्सेस सनी-बॉबी देओल: बाप-बेटों में से किसके पास ज्यादा दौलत?
फिल्म रेड 2
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म रेड (2018) का सीक्वल है और इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में है। फिल्म हिट रही। 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 243.06 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म सन ऑफ सरदार 2
सन ऑफ सरदार 2 इस साल आई कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। ये 2012 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है, जिसमें अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा और साहिल मेहता सहित अन्य लीड रोल में हैं। ये फ्लॉप रही। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 60.90 करोड़ कमाए थे।
फिल्म मां
2025 में आई फिल्म मां विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित हॉरर मूवी है। इसमें काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी हैं। ये 2024 में रिलीज हुई शैतान फिल्म का स्पिनऑफ है। इसमें अजय देवगन ने काम नहीं किया, बल्कि इसे प्रोड्यूस किया। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 51.64 करोड़ कमाए। ये मूवी फ्लॉप रही।
फिल्म दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। इसके राइटर लव रंजन और तरुण जैन हैं। टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा निर्मित ये एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। ये दे दे प्यार दे (2019) का सीक्वल है। इसमें अजय के साथ आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह, गौतमी कपूर, मिजान जाफरी, जावेद जाफरी लीड रोल में हैं। ये मूवी 14 नवंबर को रिलीज होगी।
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो ये दृश्यम 3, गोलमाल 5, धमाल 4, शैतान 2 हैं। इसके अलावा सन ऑफ सरदार 2 का सीक्वल भी पाइपलाइन में हैं।
ये भी पढ़ें... एक तारीख-2 फिल्म और सुपरस्टार अजय देवगन-रणबीर कपूर में भिड़त, कौन बना BO सरताज