- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Ajay Devgn की 7 फिल्में, जो उन्हें दिखाती हैं देश भक्त, जानिए Hit हुई या Flop
Ajay Devgn की 7 फिल्में, जो उन्हें दिखाती हैं देश भक्त, जानिए Hit हुई या Flop
Ajay Devgn patriotic films: अजय देवगन ने कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं? कुछ फिल्में फ्लॉप भी साबित हुईं। जानिए कौन सी फिल्में रहीं हिट और कौन सी फ्लॉप।

भगत सिंह की कहानी
अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म 'भगत सिंह की कहानी' स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर बेस्ड थी। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई और फ्लॉप साबित हुई थी।
टैंगो चार्ली
साल 2005 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'टैंगो चार्ली' में कई ऐतिहासिक घटनाएं दिखाई गई थीं और यह फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।
कारगिल एलओसी
जेपी दत्ता की फिल्म 'कारगिल एलओसी' में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।
जमीन
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जमीन' में अजय देवगन ने एक आर्मी ऑफिसर की अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी।
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
आरआरआर
साल 2022 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन ने एक स्वतंत्रता सेनानी का रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

