अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही हैं। मूवी की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है और फैन्स इसके लिए क्रेजी हो रहे हैं। खबरें है कि इसके शो टाइम बढ़ा दिए हैं। जानते हैं नए शो टाइम…
धुरंधर ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी और दर्शकों को काफी समय बाद कोई शानदार फिल्म देखने को मिल रही है। रणवीर सिंह ने पहले लुक के रिलीज के दौरान जो वादा किया था, वैसा ही हुआ, फिल्म देखने वालों की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि मेट्रो सिटीज के सिनेमाघरों में बढ़ती मांग के चलते नए शो टाइम जोड़ने पड़ गए हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसने गदर मचा दिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए, जानते है क्या है फिल्म के नए शो टाइम...
क्या है फिल्म धुरंधर के नए शो टाइम
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श फिल्म धुरंधर के न्यू शो टाइम रिवील किए हैं। बता दें कि मुंबई और पुणे के सिनेमाघरों में अब आधी रात से शो दिखाए जाने लगे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- #धुरंधर चौबीसों घंटे चल रही है... मुंबई में आधी रात के शो रात 12.45 बजे से शुरू हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पुणे में शो रात 12.20 बजे से शुरू हो रहे हैं। कुछ जगहों पर शो सुबह 7.20 बजे से ही शुरू हो रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म हाउसफुल शोज के साथ अपना जोरदार जलवा दिखा रही है। sacnilk.com की मानें तो रिलीज के महज एक हफ्ते में ही फिल्म ने 300 करोड़ के करीब का आंकड़ा छू लिया था। वीकेंड पर 53 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9 दिने में 292.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar अक्षय खन्ना इन 7 अपकमिंग फिल्मों से मचाएंगे तहलका, सब 2026 में होंगी रिलीज
फिल्म धुरंधर का कलेक्शन और स्टार कास्ट
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई 32 करोड़ रही। तीसरे दिन मूवी ने 43 करोड़ का बिजनेस किया था। sacnilk.com की मानें तो फिल्म को वर्किंग डेज पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसने पहले वीकेंड 207.25 करोड़ का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म ने 53 करोड़ कमाए। बता दें कि स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक लीड रोल में है। फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया है। फिल्म का बजट 140 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... रिजेक्ट फिल्मों में काम कर स्टार बने रणवीर सिंह, डेब्यू मूवी के लिए भी नहीं थे पहली पसंद
