'पुष्पा 2 : द रूल' 2024 की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इससे पहले इसके मेकर्स इसका पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' लेकर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' की रिलीज में अभी लगभग साढ़े तीन महीने का वक्त है। लेकिन अभी से इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। अब इसका पहला गाना रिलीज होने जा रहा है। अप्रैल की आखिरी तारीख पर फिल्म से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज किया गया और इसके साथ ही पहले गाने की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 भाषाओं में रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का पहला गाना

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके गाने की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए लिखा गया है, "सेंसेशनल सरप्राइज, सेंसेशनल सॉन्ग। पुष्पा 2 का सिंगर कल शाम 5:04 बजे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में आउट होगा। हर ओर 'पुष्पा पुष्पा' का शोर ही सुनाई दे रहा है। रॉकस्टार डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) का म्यूजिकल। पुष्पा 2 : द रूल' की ग्रैंड रिलीज 15 अगस्त 2024 को वर्ल्डवाइड होगी।" 'पुष्पा 2' के पहले गाने के बोल 'पुष्पा पुष्पा' होंगे।

Scroll to load tweet…

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी 'पुष्पा 2 : द रूल'

सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 :द रूल' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को 6 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, जगदीश प्रताप भंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील, अनसूया भरद्वाज, राव रमेश और धनंजय जैसे कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म का बजट लगभग 500-700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा : द राइज' की सीक्वल है। तकरीबन 200-250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 360-373 करोड़ रुपए कमाए थे। अब देखना यह है कि ‘पुष्पा 2 : द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है। 

और पढ़ें…

16 महीने में दूसरी बार पापा बना 43 साल के हरमन बावेजा, घर आई नन्ही परी

आमिर खान 59 की उम्र में भी कैसे दिखते हैं जवान? खुद खोल दिया राज