अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अब इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि अनुष्का और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली ने अभी तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन फैंस इस खबर को सुनने के बाद से काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शर्मा ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'जब आप समझते हैं कि हर विजन पर्सनल हिस्ट्री से भरा है तो आप समझ जाएंगे कि सभी जजमेंट एक कन्फेशन होता है।' अब इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसके जरिए अनुष्का ने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

आपको बता दें 2017 में टस्कनी में विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का और विराट ने जनवरी 2021 में बेटी को जन्म दिया। जब से उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया, तब से उन्होंने उसे मीडिया से दूर रखा है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अनुरोध किया था कि बच्चे को सुर्खियों से दूर रखा जाए और पैपराजी उसकी तस्वीरें न क्लिक करें।

मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुआ था कपल

वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द आने वाला है। सबसे बचने की वजह से अनुष्का मुंबई में किसी इवेंट में भी नहीं जा रही हैं और अपने पति के साथ ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर रही हैं। वहीं कपल को हाल ही में मुंबई की एक मेटरनिटी क्लिनिक में भी देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश भी की थी। इस दौरान अनुष्का और विराट ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने की अपील की और वादा करते हुए कहा कि वो जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे। वहीं फैंस भी इस कपल की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें..

शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने कीथ सिकेरा और रोशेल राव, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म