अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की ताशकंद फिल्म महोत्सव में मिली सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने अभिषेक को 'अर्जुन सेन' बताते हुए गर्व महसूस किया।

amitabh bachchan proud abhishek bachchan tashkent film festival : अमिताभ बच्चन प्योर फैमिली पर्सन हैं। वे माता पिता को ही नहीं बल्कि बेटा-बेटी को भी दिलोजान से चाहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने अभिषेक की अचीवमेंट पर प्राउड फील करने की बात कही है। 

जूनियर बच्चन को उनकी हालिया सक्सेस पर बिगबी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर में लिखा- 'आपको सम्मानित किया जा रहा है..' हम इस पर गर्व महसूस करते हैं।ताशकंद फिल्म महोत्सव में अभिषेक बच्चन को सम्मान

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक की हालिया रिलीज मूवी के गाने 'बी हैप्पी' को ताशकंद फिल्म महोत्सव में मिले सम्मान पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "अभिषेक, ताशकंद में आपको सम्मानित किया जा रहा है, आपके गाने के लिए वहां के लोगों का प्यार.. एक पिता के तौर पर मेरे लिए बहुत गर्व के पल हैं.. और अब आपका ये ट्रेक #behappy नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है.. आशीर्वाद और प्यार.."

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने बेटे को बताया अर्जुन सेन

अभिषेक का ताशकंद उत्सव में शामिल होना और वहां उनकी मूवी को सम्मानित किया जाना अमिताभ के लिए बड़ी उपलब्धि है। जूनियर बच्चन की फिल्म 'घूमर' ताशकंद में फिल्म समारोह में मुख्य आकर्षण रही है। इस पर अमिताभ ने खुशी जताई है। वहीं अपने बेटे का जमकर सपोर्ट किया है। इससे पहले अभिषेक की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की रिलीज के बाद, उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा इस फिल्म की गहराई ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक द्वारा अर्जुन सेन के किरदार को निभाना उनके लिए डिफरेंट एक्सपीरिएंस रहा है। अमिताभ ने लिखा, "अभिषेक... आप अभिषेक नहीं हैं... आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं। उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए।

View post on Instagram