बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, इन 8 किरदारों ने मचाया खौफ
अमरीश पुरी, बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन, की आज 93वीं जयंती है। मोगैंबो से लेकर भैरवनाथ तक, उनके किरदारों ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। आइए, उनके 8 सबसे खौफनाक किरदारों पर एक नज़र डालें।

बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का आज यानि 22 जून को 93 वीं वर्थ एनीवर्सरी है। उन्होंने खलनायक के किरदार को कुछ इस तरह से जिया है कि पर्दे पर देखने के बावजूद लोगों के मन में खौफ जाग जाता है। यहां हम उनके ऐसे ही 8 किरदारों के बारे में आपको बता रहे है।
भैरवनाथ
श्रीदेवी और ऋषि कपूर की 'नगीना' ब्लॉकबस्टर मूवी थी। साल 1986 की इस मूवी में अमरीश पुरी ने सपेरे भैरोनाथ ( भैरवनाथ) का किरदार निभाया था। उनके खूंखार रूप और अदायगी देखकर दर्शकों को नागिन से हमदर्दी हो गई थी।
मोगैंबो
अनिल कपूर और श्रीदेवी की मूवी 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी ने भारत के दुश्मन और आतंकी मोगैंबो का किरदार निभाया था। बड़ी- बड़ी आखें, चहेरे पर डरावने एक्सप्रेशन और भारी-भरकम आवाज में डायलॉग डिलीवरी देख दर्शक सहम जाते हैं।
भुजंग
साल 1989 की मूवी 'त्रिदेव' में अमरीश पुरी का भुजंग का किरदार आज भी लोगों के जेहन में है। वे अकेले नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और सनी देओल पर भारी पड़ गए थे।
ठाकुर दुर्जन सिंह
शाहरुख खान और सलमान खान और राखी स्टारर फिल्म 'करण-अर्जुन' में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया था। जो बड़ी बेरहमी से करन और अर्जुन को मार डालता है। ये किरदार भी उनके सबसे बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता है।
मोला राम
अमरीश पुरी की खलनायकी के चर्चे हॉलीवुड तक मशहूर रहे हैं। साल 1984 में स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' में उन्होंने बेहत खौफनाक 'मोला राम' का किरदार निभाया था। इसे देखकर ही पसीने छूट जाते हैं।
शेरा
साल 1987 में धर्मेद्र स्टारर 'लोहा' में अमरीश पुरी ने शेर उर्फ शेरा का कैरेक्टर अदा किया था। फिल्म में उनका लुक और उसपर संवाद अदायगी ने उन्हें खौफनाक बना दिया था।
भैरव सिंह
अमरीश पुरी ने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म "कोयला" में भैरव सिंह का किरदार निभाया था। वो बेहद क्रूर शख्स है जो हर हाल में माधुरी को पाना चाहता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

