कहा जा रहा है कि सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के बेटे अरहान को लॉन्च करने वाले हैं। अब इस खबर पर अरबाज खान ने रिएक्ट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को लॉन्च किया है। वहीं सोहेल खान के बेटे निर्वाण ने 'टाइगर 3' में डायरेक्टर मनीष शर्मा को असिस्ट किया था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि सलमान भाई अरबाज खान के बेटे अरहान को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। हाल ही में अरबाज खान ने इस खबर पर रिएक्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरबाज खान ने कही यह बात

दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अरहान बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। वहीं यह भी कहा गया था कि सलमान अपने दोनों भतीजों अरहान और निर्वाण को एक फिल्म से लॉन्च करने का प्लान बना रहे हैं। इस बात पर रिएक्ट करते हुए अरबाज खान ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे अनुसार ये सिर्फ अफवाहें हैं। मुझे अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं मिली है।'

अरहान की है एक्टिंग में दिलचस्पी

अरबाज खान ने आगे कहा, 'अरहान को एक्टिंग में दिलचस्पी है और इसके लिए वो खुद को तैयार भी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म स्कूल से पढ़ाई की है और भी कई चीजें सीखी हैं। इससे यह साफ है कि वो क्या करना चाहते हैं। अरहान अभी अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। वो अभी बहुत यंग हैं। इस साल वो 22 साल के हो जाएंगे। वो अपने फ्यूचर के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वह बहुत हार्ड वर्किंग, अपने काम को लेकर ईमानदार और समर्पित हैं।' आपको बता दें अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में एक फिल्म स्कूल से पढ़ाई की है।

और पढ़ें..

अरबाज खान ने दिया भाई की Dabangg 4 का धांसू अपडेट, बताया कब फ्लोर पर आएगी फिल्म