- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 22 साल-13 फिल्में और हिट सिर्फ 3, वो स्टार किड जिसकी बदनसीबी नहीं छोड़ रही पीछा
22 साल-13 फिल्में और हिट सिर्फ 3, वो स्टार किड जिसकी बदनसीबी नहीं छोड़ रही पीछा
Arjun Kapoor Flop Bollywood Career: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने सक्सेस हासिल की, लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो फिसड्डी साबित हुए। इन्हें में से एक प्रोड्यूसर बोनी कपूर का बेटा अर्जुन कपूर। अर्जुन 22 साल से इंडस्ट्री में है।

फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन कपूर ने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर और एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। फिर उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई।
अर्जुन कपूर ने यशराज फिल्स्म की मूवी इशकजादे से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 2012 में आई इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थी। परी की भी ये पहली ही फिल्म थी।
हबीब फैसल के डायरेक्शन में बनी फिल्म इशकजादे की कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
पहली फिल्म हिट होने के बाद अर्जुन कपूर को लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। उनकी दूसरी फिल्म ओरंगजेब बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ये फिल्म 2013 में आई थी।
2014 में अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे और 2 स्टेट्स आई। ये दोनों फिल्में हिट रही। 51 करोड़ के बजट में बनी गुंडे ने 130.91 करोड़ कमाए थे। वहीं, 45 करोड़ के बजट में बनी 2 स्टेट्स ने 175 करोड़ का बिजनेस किया था।
2 हिट देने के बाद अर्जुन कपूर दोबारा कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए। उनकी कुछ मूवीज एवरेज रही, लेकिन ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं।
अर्जुन कपूर की तेवर, नमस्ते लंदन, पानीपत, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड, संदीप और पिंकी फरार, सरदार का ग्रैंडसन, भूत पुलिस, कुत्ते सहित अन्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से ढेर हुईं।
अर्जुन कपूर की एक फिल्म तो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर कहलाई। 2023 में आई भूमि पेडनेकर के साथ वाली उनकी फिल्म लेडी किलर को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था और मूवी ने सिर्फ एक लाख की कमाई की थी।
अर्जुन कपूर 2024 में आई अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में विलेन के रोल में नजर आए थे। ये फिल्म भी खास नहीं रही। 375 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 389.64 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इसी साल आई उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी फ्लॉप रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

