- Home
- Entertainment
- Bollywood
- FLOP से डेब्यू, हर फिल्म हुई डिजास्टर-कौन है ये सबसे फिसड्डी बॉलीवुड स्टार किड
FLOP से डेब्यू, हर फिल्म हुई डिजास्टर-कौन है ये सबसे फिसड्डी बॉलीवुड स्टार किड
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 33 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। अथिया ने भी अपने पापा की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पााई। उनकी गिनती फ्लॉप स्टार किड्स में होती है।

33 साल की हुईं अथिया शेट्टी
बॉलीवुड इंडस्ट्री ऐसे कई स्टार किड्स है, जिन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। इनमें से कुछ हिट रहे और कुछ बॉक्स ऑफिस पर महा डिजास्टर साबित हुए। इन्हीं में एक हैं अथिया शेट्टी, जो 33 साल की हो गई हैं।
अथिया शेट्टी का एजुकेशन
अथिया शेट्टी ने कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की और बाद में अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में शिफ्ट हो गईं। वे यहां श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के साथ स्कूल के नाटकों में भाग लेती थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में दाखिला लिया।
ये भी पढ़ें... Ek Deewane Ki Deewaniyat-थामा का BO पर कहर, दोनों ने छापे जमकर नोट पर आगे कौन?
अथिया शेट्टी का डेब्यू
अथिया शेट्टी ने 2015 में निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। ये फिल्म सुभाष घई की 1983 में इसी नाम की क्लासिक फिल्म का रीमेक थी। सलमान खान द्वारा निर्मित ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। सूरज पंचोली के साथ वाली इस मूवी का बजट 36 करोड़ था और इसने 34.82 करोड़ की कमाई की थी।
अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर
अथिया शेट्टी ने डेब्यू के बाद 2017 में फिल्म मुबारकां, 2018 में नवाबजादे और 2019 में मोतीचूर चकनाचूर में किया। इनमें से कई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और सभी डिजास्टर साबित हुईं।
अथिया शेट्टी ने छोड़ी एक्टिंग
लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप होने के बाद अथिया शेट्टी ने एक्टिंग से किनारा कर लिया। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी ने उनसे कहा था कि वे एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं।
क्रिकेटर से की अथिया शेट्टी ने शादी
फिल्मों से किनारा करने के बाद अथिया शेट्टी ने 2019 में क्रिकेटर केएल राहुल को डेट करना शुरू किया। उन्होंने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की थी। अथिया ने 24 मार्च 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम इवारा रखा।
ये भी पढ़ें... अनिल कपूर ने मूंछ मुंडवाई-रेखा की जगह श्रीदेवी को लिया, फिर क्यों फ्लॉप हुई वो फिल्म?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।