- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Holi Ke Gane 2023: 'बलम पिचकारी' से 'रंग बरसे' तक, रंगों की मस्ती में चार चांद लगाते हैं ये 10 गाने
Holi Ke Gane 2023: 'बलम पिचकारी' से 'रंग बरसे' तक, रंगों की मस्ती में चार चांद लगाते हैं ये 10 गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क. फाल्गुन का महीना है और सभी रंगों के त्यौहार होली की तैयारी में जुटे हुए हैं। वैसे यह ऐसा त्यौहार है, जो बॉलीवुड के गानों के बगैर अधूरा सा लगता है। डांस-मस्ती से भरे मौके को खास बनाने आपकी प्लेलिस्ट में ये 10 गाने जरूर होने चाहिए...

1. गाना : गो पागल
फिल्म : जॉली एलएल बी 2 (2017)
मंज मुसिक और रफ़्तार के लिखे इस गाने का क्रेज होली के दौरान ख़ूब देखने को मिलता है। यह गाना अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी पर पिक्चराइज है, जबकि इसे आवाज़ रफ़्तार और निंदी कौर ने दी है।
2. गाना : बलम पिचकारी
फिल्म : ये जवानी है दीवानी (2013)
विशाल ददलानी और शलमाली खोलगड़े की आवाज़ वाले इस गाने के बोल अमीताभ भट्टाचार्य के हैं। फिल्म के इस गीत में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
3. गाना : डू मी अ फेवरलेट्स प्ले होली
फिल्म : वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम (2005)
अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने इस गाने को आवाज़ दी है, जबकि इसे लिखा समीर ने है। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया यह गाना भी होली के मौके पर अक्सर बजते सुना जा सकता है।
4. गाना : होली खेले रघुवीरा
फिल्म : बाग़बान (2003)
समीर ने इस गाने के बोल लिखे हैं, जबकि इसे आवाज़ अमिताभ बच्चन, अलका याज्ञनिक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण ने दी हैं। गाना अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है।
5.गाना : अंग से अंग लगाना
फिल्म : डर (1993)
इस गाने को अलका याज्ञनिक, विनोद राठौड़, सुदेश भोसले और देवकी पंडित जैसे सिंगर्स ने आवाज़ दी है, जबकि यह गीत सनी देओल, जूही चावला, शाहरुख़ खान, अनुपम खेर और तनवी आज़मी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं।
6. गाना : होली आई रे
फिल्म : मशाल (1984)
जावेद अख्तर के लिखे इस गीत को आवाज़ किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी हैं। गाना दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री पर पिक्चराइज है।
7. गाना : रंग बरसे
फिल्म : सिलसिला (1981)
अमिताभ बच्चन की आवाज़ वाला यह गाना जब तक ना बजे होली का जश्न अधूरा ही रहता है। गीत अमिताभ बच्चन के साथ रेखा, जया बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है। गाने के गीतकार हरिवंश राय बच्चन हैं।
8. गाना : होली के दिन दिल खिल जाते हैं
फिल्म : शोले (1975)
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी पर फिल्माए गए इस गाने को आवाज़ लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दी हैं। जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। होली पर बजने वाले गानों में इस सॉन्ग का भी अपना एक स्थान है।
9. गाना : आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली
फिल्म : कटी पतंग (1971)
आनंद बख्शी के लिखा यह गाना फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया है। गानें को आवाज़ किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी है।
10. गाना: अरे जा रे हट नटखट
फिल्म : नवरंग (1959)
गाना पुराना है, लेकिन होली के दौरान इसका भी एक अलग क्रेज होता है। भरत व्यास के लिखे इस गाने को आवाज़ आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने दी है। यह गीत संध्या रानी और महिपाल पर फिल्माया गया है।
और पढ़ें…
मार्च में OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये 8 वेब सीरीज और फ़िल्में, लगेगा रोमांस से थ्रिलर तक का तड़का
साली संग मस्ती करते जीजा की हुई बल्ले-बल्ले, रिलीज होते ही वायरल हो गया यह होली सॉन्ग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।