भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे मुंबई में YGL डिनर में साथ नजर आए। भूमि पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, आदित्य युवा राजनेता, दोनों के साझा सामाजिक उद्देश्य हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और राजनेता आदित्य ठाकरे मंगलवार शाम मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ नज़र आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को परफेक्ट बताया है। वहीं कई लोग सोचने में लगे कि दोनों एक ही जगह पर साथ क्यों हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूमि और आदित्य के साथ कुछ और लोग भी थे। अब यूजर्स कनफ्यूज है कि यह कोई डेट नाइट थी या फिर को बिजनेस डील की मीटिंग।

खैर, कई सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, भूमि ने YGL (यंग ग्लोबल लीडर्स) के सदस्यों आदित्य ठाकरे और क्रिस्टर जोस के लिए एक डिनर होस्ट किया था। भूमि, जो एक climate warrior हैं, विश्व आर्थिक मंच (WEF) के यंग ग्लोबल लीडर्स (YGL) कम्युनिटी की मेंबर भी हैं। इसी साल सितंबर में, वह जिनेवा में आयोजित यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में पार्टीसिपेट करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं। यह उनके सभी प्रशंसकों के लिए गर्व का मौका था।

भूमि पेडनेकर एक पॉप्युलर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो सोशल इश्यु और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं। वह विश्व आर्थिक मंच के यंग ग्लोबल लीडर्स (YGL) मेंबर भी हैं।

View post on Instagram

वहीं उद्धव ठाकरे के बेटे और बाल ठाकरे के नातीआदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनेता और शिवसेना (UBT) के युवा नेता हैं, वे राजनीतिक के अलावा सोशल वर्क के लिए जाने जाते हैं। 6 नवंबर को भूमि और आदित्य दोनों मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट में YGL के मेंबर के लिए भूमि द्वारा होस्ट किए गए डिनर में शामिल हुए, दोनों के बीच एकदम फ्रेंडली माहौल और सोशल कमिटमेंंट का पता चलता है।

अपडेट जारी है..