Malaika Arora Father Death. मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या से मृत्यु हो गई। अनिल मेहता ने मुंबई के बांद्रा में एक बिल्डिंग की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. Malaika Arora Father Death. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। ऐसे में पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब यह घटना हुई तब मलाइका पुणे में थीं। हालांकि, खबर मिलने के बाद वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। इस खबर को सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मलाइका के घर लगा सेलेब्स का जमावड़ा

2023 में मलाइका के पिता को हेल्थ इश्यू की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि, वो क्यों एडमिट हुए थे, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मलाइका के पिता के सुसाइड करने की खबर को सुनने के बाद उनके घर में सेलेब्स का जमावड़ा लग गया है। वहीं मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मलाइका के पिता ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल इसके पीछे का कारण भी सामने नहीं आया है।

कौन थे मलाइका के पिता?

मलाइका के रियल पेरेंट्स काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। मलाइका अरोड़ा का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। जब वो 11 साल की थीं, तब उनके पेरेंट्स जॉयस पॉलीकार्प और अनिल का तलाक हो गया था। अलग होने के बाद, मलाइका और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा, का पालन-पोषण उनकी मां ने ही किया। अलग होने के बाद उनकी मां दोनों बेटियों के साथ ठाणे से चेंबूर में रहने लगी थीं। उनकी मां, जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली ईसाई हैं। आपको बता दें उनके पिता अनिल मेहता भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

वहीं पिता की मौत के बाद मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस और वेल विशर्स से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है।

View post on Instagram

और पढ़ें..

714 हीरों से जड़ी सलमान खान की घड़ी पर टिकी निगाहें, इसकी कीमत में आ जाए 2 बंगले