- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 7 PHOTOS: पठान की सक्सेस पार्टी में दीपिका ने किया SRK को Kiss, जॉन अब्राहम को चूमने से खुद को रोक नहीं पाए शाहरुख
7 PHOTOS: पठान की सक्सेस पार्टी में दीपिका ने किया SRK को Kiss, जॉन अब्राहम को चूमने से खुद को रोक नहीं पाए शाहरुख
पठान ने बॉक्सऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने महज 5 दिनों में ही दुनियाभर से 542 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पठान की सक्सेस के बाद फिल्म की स्टारकास्ट पहली बार मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान दीपिका ने शाहरुख खान को किस किया। इसके बाद तो शाहरुख भी खुद को जॉन अब्राहम को Kiss करने से नहीं रोक पाए।
जिस वक्त शाहरुख खान जॉन अब्राहम को किस कर रहे थे तो, दीपिका शरमाकर दूसरी तरफ देखने लगीं। हालांकि, इस दौरान दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
पठान की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान शाहरुख ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज दिए।
पठान की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने जमकर मस्ती की। सभी ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ भी खूब हंसी-मजाक किया।
फिल्म की सक्सेस के बाद पोज देते जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान। बता दें कि फिल्म ने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 5 दिनों में ही 280 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
पठान से शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इससे पहले वो 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे।
पठान के साथ ही शाहरुख खान ने बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यह फिल्म पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के साथ ही सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।
ये भी पढ़ें :
Pathaan: सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी पठान, ये 5 रिकॉर्ड भी किए अपने नाम
Pathaan Mistakes: शाहरुख की पठान में हुईं ये 7 बड़ी गलतियां, ध्यान से देखा तो पीट लेंगे माथा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।