दीपिका पादुकोण की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी भूटानी फैंस के साथ नजर आ रही हैं। अब दीपिका की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज ही अपनी भूटान ट्रिप से वापस आईं हैं। अब इस वेकेशन से उनकी कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ वहां पर मौजूद फैंस भी दिखाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस कर रहे दीपिका की तारीफ

टाइगर्स नेस्ट मोनेस्ट्री भूटान से एक फैन ने दीपिका के साथ फोटो को शेयर किया है, जिसमें दीपिका फैन के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब इन फोटोज को देखकर दीपिका के फैंस काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वो बहुत स्वीट और सिंपल हैं।

View post on Instagram

भूटान के कैफे ने शेयर की दीपिका के साथ फोटोज

इसके साथ ही दीपिका की कुछ फोटोज को भूटान के एक कैफे ने भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नेफग हैरिटेज की जर्नी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमें आपकी और आपकी फैमिली की सेवा करके बहुत खुशी हुई।' इन फोटोज में दीपिका व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लास भी लगाए हुए हैं। 

View post on Instagram

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'द इंटर्न' और 'प्रोजेक्ट के' का भी हिस्सा हैं।