MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dharmendra Health कवरेज पर घमासान, भड़के 6 दिग्गज, एक ने की अस्पताल पर केस की मांग

Dharmendra Health कवरेज पर घमासान, भड़के 6 दिग्गज, एक ने की अस्पताल पर केस की मांग

दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की हेल्थ कवरेज को लेकर मीडिया लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के निशाने पर है। सनी देओल, करन जौहर, अमीषा पटेल और अमिताभ बच्चन के अब फिर कई सेलेब्स ने इस मामले में आवाज़ उठाई है। एक ने क़ानून तो एक ने अस्पताल पर केस की मांग की है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 15 2025, 04:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सैफ अली खान ने निजता के उलंघन खिलाफ क़ानून की मांग
Image Credit : Facebook

सैफ अली खान ने निजता के उलंघन खिलाफ क़ानून की मांग

सैफ अली खान ने 89 साल के धर्मेंद्र के इर्द-गिर्द हो रहे मीडिया सर्कस को लेकर आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने न्यूज 24 ऑनलाइन से बातचीत में कहा कि निजता के ऐसे क्रूर उलंघन के खिलाफ सख्त क़ानून बनना चाहिए। सैफ ने अपने पिता दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के दौर को याद किया और कहा, "हमने उस वक्त ऐसी ही स्थिति का सामना किया था, जिस वक्त अब्बा अस्पताल में भर्ती थे। इस संकट से निपटने के लिए हम लगातार अनवांटेड अटेंशन को नज़रअंदाज कर रहे थे। प्राइवेसी के ऐसे क्रूर उलंघन के खिलाफ जाहिर तौर पर क़ानून बनना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Dharmendra Health Update: अब कैसी है धर्मेंद्र की हालत, घर से पहली बार आई खबर!

26
अदनान सामी अस्पताल पर भड़के
Image Credit : Facebook

अदनान सामी अस्पताल पर भड़के

हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में इलाज कराते गंभीर हालत में नज़र आ रहे थे और उनका परिवार उन्हें घेरे हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी को अरेस्ट भी कर लिया है। लेकिन अब अदनान सामी ने अस्पताल में पर केस की मांग की है। उन्होंने न्यूज 24 ऑनलाइन से बातचीत में कहा, "अस्पताल पर इस मामले में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ताकि दूसरे हॉस्पिटल्स को भी सबक मिले कि अगर भविष में ऐसा घृणित, अनप्रोफेशनल और अनैतिक कृत्य कभी हुआ तो अंजाम भुगतने होंगे।पेशेंट और डॉक्टर की गोपनीयता को क्या हुआ?"

36
रोहित शेट्टी ने पैपराजी को दी हिदायत
Image Credit : Facebook

रोहित शेट्टी ने पैपराजी को दी हिदायत

धर्मेंद्र जबसे मुंबई में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं, तभी से बाहर पैपराजी का जमावड़ा लगा हुआ है। वहां आने-जाने वालों के वीडियो और फोटो लिए जा रहे हैं। सनी देओल ने इसे लेकर पैपराजी को फटकार भी लगाई थी। अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें हिदायत दी है। दरअसल, रोहित हाल ही में 'बिग बॉस 19' के वीकेंड के वार एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी से उन्होंने पूछा, "तुम लोग धरम जी के यहां से हेट या नहीं?"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें : Dharmendra के बारे में सुन रो-रोकर बेहाल हुई बॉलीवुड स्टार की बीवी, बोली- वो मेरी जान हैं

46
जैकी श्रॉफ ने पैपराजी को आड़े हाथों लिया
Image Credit : Facebook

जैकी श्रॉफ ने पैपराजी को आड़े हाथों लिया

मुंबई एयरपोर्ट पर जब पैपराजी जैकी श्रॉफ के वीडियो और तस्वीरे कैप्चर कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें हिदायत देते हुए कह, "तुम लोग बहुत धतिंग करता है…किसी के यहां ऐसा कुछ होता है तो तुम लोग नहीं करना भीडू.. समझ गया ना बाबा लोग? अपने घर पे कभी कुछ होगा तो… समझ जा यार। मुंह पे आके कैमरा लेते हो।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

56
हंसल मेहता धमेंद्र के वायरल वीडियो को लेकर भड़के
Image Credit : Facebook

हंसल मेहता धमेंद्र के वायरल वीडियो को लेकर भड़के

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने धर्मेंद्र का अस्पताल वाला वीडियो वायरल करने के लिए सोशल मीडिया को निशाने पर लिया। उन्होंने न्यूज 24 ऑनलाइन से बातचीत में कहा, "सोशल मीडिया के इस दौर ने हमारे साथ यही किया है। इसने हमारी अंतरात्मा को मार डाला है और हमें गिद्ध बना दिया है। इस आदमी (जिसने धर्मेंद्र का वीडियो लीक किया) ने जो किया, वह घिनौना कृत्य है। इस पर केस चलना चाहिए।"

66
 धर्मेंद्र के वायरल वीडियो पर भड़कीं राइटर हरनीत सिंह
Image Credit : Instagram

धर्मेंद्र के वायरल वीडियो पर भड़कीं राइटर हरनीत सिंह

स्क्रीन राइटर हरनीत सिंह ने X के जरिए धर्मेंद्र के वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, "लोगों को निजता के साथ दुख मनाने और ज़ख्मों पर मरहम लगाने दें। वे पब्लिक फिगर हैं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं। सिर्फ तथाकथित मीडिया की ही जवाबदेही नहीं है, बल्कि आप में से हर उस व्यक्ति की है, जो बेहद निजी वीडियो को शेयर करता है। अगर आपको लोगों को रोते हुए देखने में मजा आ रहा है तो आप बीमार हैं और दयनीय भी।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
धर्मेंद्र
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image2
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image3
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image4
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image5
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved