MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • मौत के बाद इन हीरोइनों ने पूरी की थी Divya Bharti की अधूरी फिल्में, एक की लगी थी लॉटरी

मौत के बाद इन हीरोइनों ने पूरी की थी Divya Bharti की अधूरी फिल्में, एक की लगी थी लॉटरी

Divya Bharti Death Anniversary: दिव्या भारती की 32वीं डेथ एनिवर्सरी के मौके पर आपको उनकी उन अधूरी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दूसरी हीरोइनों ने पूरा किया था। 

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Apr 05 2025, 10:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : instagram

दिव्या भारती को गुजरे 32 साल हो गए हैं। उनका मौत 1993 में बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई थी। उन्होंने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी थी।

211
Image Credit : instagram

बता दें कि दिव्या भारती मौत से पहले करीब 10 फिल्मों की शूटिंग कर रही थी। उनकी मौत के बाद मेकर्स ने दिव्या की अधूरी फिल्मों को दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ पूरा किया। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

Related Articles

Related image1
ऐसे मिली थी परवीन बाबी को पहली फिल्म, इंडस्ट्री में आते ही लगाया था ग्लैमर का तड़का
Related image2
5 साल 15 फिल्में, HIT सिर्फ 3, एक ब्लॉकबस्टर को तरस रहे Akshay Kumar
311
Image Credit : instagram

1993 में रिलीज हुई फिल्म धनवान में दिव्या भारती की जगह करिश्मा कपूर को लिया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन और मनीषा कोइराला भी थे। फिल्म ठीकठाक रही थी।

411
Image Credit : instagram

1994 में आई फिल्म लाडला में दिव्या भारती की जगह श्रीदेवी ने काम किया था। अनिल कपूर के साथ वाली ये फिल्म हिट रही थी। बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

511
Image Credit : instagram

1994 में आई फिल्म मोहरा और दिलवाले में दिव्या भारती की जगह रवीना टंडन ने काम किया था। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थी। इन दोनों फिल्में ने रवीना को स्टार बना दिया था।

611
Image Credit : instagram

1994 में आई फिल्म विजयपथ में दिव्या भारती की जगह तब्बू ने काम किया। अजय देवगन के साथ वाली ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

711
Image Credit : instagram

1995 में आई फिल्म आंदोलन में दिव्या भारती की जगह ममता कुलकर्णी ने काम किया था। गोविंदा के साथ वाली ये फिल्म भी हिट रही थी।

811
Image Credit : instagram

1995 में आई फिल्म कर्तव्य में दिव्या भारती की जगह जूही चावला ने काम किया था। संजय कपूर के साथ वाली ये फिल्म भी ठीकठाक रही थी।

911
Image Credit : instagram

1995 में आई फिल्म कन्यादान में दिव्या भारती की जगह मनीषा कोइराला ने काम किया था। इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

1011
Image Credit : instagram

1995 में आई फिल्म हलचल में काजोल ने दिव्या भारती की जगह काम किया था। अजय देवगन के साथ वाली ये फिल्म ठीकठाक रही थी। 

1111
Image Credit : instagram

फिल्म अंगरक्षक 1995 में आई थी। इसमें पूजा भट्ट ने दिव्या भारती की जगह काम किया था। सनी देओल के साथ वाली ये फिल्म ठीकठाक रही थी।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved