- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Fathers Day 2023: 5 बॉलीवुड स्टार्स के पिता, जिन्हें दुनिया करती है सलाम, यूं किया नाम रोशन
Fathers Day 2023: 5 बॉलीवुड स्टार्स के पिता, जिन्हें दुनिया करती है सलाम, यूं किया नाम रोशन
Fathers Day 2023 : 18 जून को दुनियाभर में फादर्स डे जोरशोर से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस है। इनकी फिल्में, इनका नाम, आज भी पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड स्टार्स के फेमस फादर
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके पिता ने देश ही नहीं दुनियाभर में नाम किया। इनमें चाहे अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन या फिर सलमान खान के पिता सलीम खान या फिर आर्यन खान के पापा शाहरुख खान, सभी की पॉपुरैलिटी अपने आप में एक मिसाल है।
मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन
अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन को दुनियाभर में मिलेनियम स्टार के नाम से जाना जाता है। बिग बी ने चाहे अपने करियर के शुरुआत में कई धक्के खाए और उन्हें फ्लॉप हीरो का टैग मिला, लेकिन फिल्म जंजीर की रिलीज के बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखे। उन्होंने एक से बढ़कर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और आज भी 79 की उम्र में वह फिल्मों में एक्टिव हैं।
बॉलीवु़ड के किंग खान बने शाहरुख
बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान आज दुनियाभर में पॉपुलर हैं। दिल्ली के थिएटर से अपने करियर शुरू करने वाले शाहरुख ने फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें यूं तो हेमा मालिनी फिल्म दिल आशना है के जरिए बॉलीवुड लेकर आई थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म दीवाना रिलीज हुई और वह रातोंरात स्टार बन गए। पठान शाहरुख खान के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं।
सलमान खान के पॉपुलर राइटर पिता सलीम खान
सलमान खान के पिता सलीम खान यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो बनने आए थे और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सलीम को एक्टिंग करियर में ज्यादा दम नजर नहीं आया और उन्होंने स्क्रिप्ट्स लिखना शुरू कर दी। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ अपनी जोड़ी बनाई और दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर फिल्मों की कहानी लिखी, जिन्हें दुनियाभर में मौजूद फैन्स द्वारा आज भी पसंद किया जाता है।
संजय दत्त के पिता ने खूब कमाया नाम
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त अपने जमाने के शानदार एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में ही एक्टिंग के साथ फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने का जिम्मा उठा लिया था। सुनील एक ऐसे स्टार रहे हैं, जिन्होंने उन एक्टर्स को मौका दिया जो फ्लॉप हो रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील दत्ता वो एक्टर है जिनकी फिल्म को पहली बार ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, जिसका नाम है मदर इंडिया।
ऋषि कपूर के पिता शोमैन राज कपूर
ऋषि कपूर के पिता राज कपूर को दुनियाभर में शोमैन के नाम से जाना जाता है। राज कपूर ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो उन्हें किसी का भी सपोर्ट नहीं मिला था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें सपोर्ट करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि राज कपूर ने कम उम्र में अपने दम पर फिल्में बनाई और एक्टिंग भी की। उनकी फिल्में जैसे श्री 420, आवारा, बरसात सहित अन्य को विदेशों में आज भी पसंद किया जाता है। बता दें कि ऋषि और राज कपूर दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें…
बिना मेकअप दिखी हिना खान-आलिया भट्ट, इस हसीना को पहचानना हुआ मुश्किल
Adipurush देखने से पहले जान लें 10 बातें, एक फैक्ट है बेहद दिलचस्प
6 साल से 1 HIT को तरस रहे प्रभास, करियर में दी इतनी Flop-Disaster मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।