प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गाया। दरअसल वो अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए लंदन से दिल्ली आई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा आज (13 मई) दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी नहीं नजर आईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैपराजी को नमस्ते करती दिखीं प्रियंका

अब प्रियंका का दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी को नमस्ते करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो ब्राउन स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कैप, मैचिंग जूते और सनग्लासेस भी कैरी किया। उनके चेहरे पर घर जाने की खुशी साफ नजर आ रही थी।

View post on Instagram

बीती रात लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं प्रियंका

कल (12 मई) प्रियंका की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वो इसी आउटफिट में एक शख्स के साथ सेल्फी के लिए पोज दे रही थीं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उस शख्स ने कैप्शन में लिखा था, 'प्रिया (प्रियंका) लंदन में।' इन फोटोज को देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि प्रियंका लंदन से निकल चुकी हैं और किसी भी वक्त दिल्ली पहुंचने वाली हैं और अब प्रियंका को देखकर लोगों का अंदाजा सच हो गया है।

दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी कपल की सगाई

वहीं परिणीति चोपड़ा और राघव की सगाई के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में राघव चड्ढा का घर फूलों और लाइट्स से सजा हुआ नजर आया। इससे पहले परिणीति के मुंबई स्थित घर को भी लाइट्स से सजाया गया था। जानकारी के मुताबिक कपल की सगाई फंक्शन आज शाम 5 बजे से शुरू होने वाला है। इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।

और पढ़ें..

जानिए पति निक जोनस के बिना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में क्यों शामिल हो रहीं प्रियंका चोपड़ा