सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, कार्ड भी छप गए थे। लेकिन ऐन मौके पर रिश्ता टूट गया। संगीता ने खुद इस बात का खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान की शादी का हमेशा मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार भाईजान की लव स्टोरी शादी की दहलीज तक पहुंच गई थी। वे इसके लिए तैयार थे, तारीख तय हो चुकी थी और तो और शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन ऐन मौके पर यह शादी टूट गई और सलमान 59 की उम्र में भी कुंवारे हैं। सलमान खान अपनी जिस गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले थे, उसने खुद एक हालिया बातचीत में इसे स्वीकार किया है और इस खुलासे से सुनने वाले हैरान रह गए। जानिए आखिर कौन है सलमान खान की वो एक्स-गर्लफ्रेंड...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड का सालों बाद कबूलनामा

हम सलमान की जिस एक्स-गर्लफ्रेंड की बात कर रहे हैं, उनका नाम है संगीता बिजलानी। संगीता हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' पर पहुंची थीं। इस दौरान शो की कंटेस्टेंट रितिका राज सिंह ने संगीता से बात करते हुए कहा, "हमने सुना है कि सलमान सर के साथ आपनी शादी के कार्ड छप चुके थे।" यह सुनकर ना केवल संगीता बिजलानी हैरान रह गईं, बल्कि शो के जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी अवाक थे। हालांकि, संगीता जवाब देने में बिल्कुल भी नहीं शरमाईं। उन्होंने कहा, "जी हां, यह झूठ नहीं है।"

क्या है सलमान खान और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और संगीता बिजलानी का अफेयर कई साल चला था। 1986 में उन्होंने डेट करना शुरू किया था और दोनों शादी करने को भी तैयार थे। कथिततौर पर उनकी शादी के कार्ड छप गए थे। लेकिन शादी के एक महीने पहले ही संगीता ने सलमान से ब्रेकअप कर लिया था। बताया जाता है कि संगीता को पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस सोमी अली के साथ उनके अफेयर का पता चल गया था। 

सोमी के साथ सलमान खान रिश्ता 1991 में शुरू हुआ और वे 1999 तक साथ रहे। बाद में सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय आईं और सोमी अली संग उनका रिश्ता टूट गया।

और पढ़ें…

वो सुपरस्टार, जिसने अपने दोस्तों की बीवियों और बेटियों संग किया रोमांस

35 साल पहले 1 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने की 500 करोड़+ की कमाई!