Aamir Khan के घर लगभग 25 आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंची थी। एक लग्जरी बस में सवार होकर ये ऑफीसर टॉप सेलेब्रिटी के घर क्यों पहुंचे थे। इस बारे में अभी कोई ऑफीशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।   

25 IPS Officer Team In Aamir Khan House : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर दो- चार नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की टीम पहुंची। प्रशासन में टॉप रैंक के ऑफीसर एक लग्जरी बस में सवार होकर एक्टर के घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की गाड़ी और बस को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर से बाहर निकलते देखा गया है। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई की ये टीम सुबह कितने बजे एक्टर के घर एंटर हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमिर खान के घर पहुची बड़ी प्रशासनिक टीम

हिंदुस्तान और पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 आईपीएस अधिकारियों ने आमिर खान के घर पर एंट्री की थी। यहां से वो जब निकल रहे थे तो कैमरा की नजर उन पर पड़ी। हालांकि एक्टर के घर पर ये सभी क्यों गए थे। ये उनसे मिलने का कोई सिंपल कार्यक्रम था, या कोई और वजह, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।


View post on Instagram

बड़ी बस में सवार थे आईपीएस, आगे पुलिस का पायलट वाहन

आमिर खान के घर पर बड़ी व्हाइट बस को बाहर निकलते देखा गया। इसके ठीक आगे एक पुलिस का पायलट वाहन चल रहा था। इसमें गनमैन तैनात थे। वहीं बस की विंड स्क्रीन से जो कुछ नजर आया उसके मुताबिक इसमें आगे से लेकर पीछे तक ऑफीसर बैठे हुए थे, जो गले में आईकार्ड लटकाए हुए थे। कैमरे में कुछ फीमेल ऑफीसर भी नज़र आई हैं। सभी एकदम कूल मूड में नज़र आ रहे थे। जब बस मुडी तो साइड विंडो से भी दिखाई दिया कि इस बस में आगे से पीछे तक ऑफीशियल लोग बैठे हुए हैं।

आमिर खान के खिलाफ इस समय कोई मामला या ऐसी कोई सुगबुगाहट नहीं है। ये जरुर हो सकता है कि अधिकारी उनसे सौजन्य भेंट करने पहुचे हो, ये भी हो सकता है कि सुपरस्टार ने उन्हें घर पर टी या लंच के लिए इन्वाइट किया हो।