Janhvi Kapoor Mahakaleshwar Temple. सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंची। उनके साथ उनके तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया थे। इस दौरान जाह्ववी थोड़ी परेशान भी नजर आई। दोनो की फोटोज वायरल हो रही है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) भी थे। इस मौके पर जाह्ववी गुलाबी गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी और खुले बालों में नजर आई। वहीं, शिखर ने सफेद कुर्ता पहन रखा था। कपल की फोटोज भी वायरल हो रही है, जिसमें जाह्ववी थोड़ी परेशान भी नजर आईं। बता दें कि मंदिर के पुजारी राघव शर्मा ने उन्हें बाबा महाकाल की फोटो देकर आशीर्वाद भी दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BF संग अक्सर स्पॉट होती है जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। कपल को पार्टीज या फिर बॉलीवुड इवेंट्स में साथ देखा जाता है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। बता दें कि शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह एक एंटरप्रेन्योर, पोलो खिलाड़ी और फिलैंथरोपिस्ट हैं।

जाह्ववी कपूर का वर्कफ्रंट

बात जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है। फिल्म में लीड हीरो राजकुमार राव हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म नई रिलीज डेट की घोषणा की थी। पोस्ट शेयर कर लिखा था-एक सपने का पीछा करते हुए दो दिल और यह बिल्कुल पिच-एर परफेक्ट है! 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आ रही #MrAndMrsMahi के लिए मैदान तैयार है। आपको बता दें कि मिस्टर एंड मिसेज माही एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह फिल्म रूही के बाद जाह्ववी और राजकुमार की दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा जाह्ववी साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पैन इंडिया फिल्म देवरा में भी नजर आएंगी। वहीं, इस साल वरुण धवन के साथ आई जाह्ववी की फिल्म बवाल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

ये भी पढ़ें...

खत्म हुई BB17 के घर में मोहल्लेबाजी, क्यों लगा दिल-दिमाग-दम पर ताला?

दुनियाभर में Animal का गदर, ग्लोबल BOX OFFICE पर TOP पर रणबीर कपूर