Kajol का मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान वायरल हुआ वीडियो जिसमें सुरक्षा कर्मी ने अचानक उनका रास्ता रोका। वीडियो में उनकी हैरानी और गुस्सा साफ दिखता है। काजोल की इस घटना पर इंटरनेट पर अलग-अलग टिप्पणियां आई हैं। 

Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में मुंबई में हुई एक दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। बंगाली समाज द्वारा रखी गई इस पूजा से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी का हाथ अचानक उनके सामने आ जाता है और वे हैरान रह जाती हैं। एक पैपराजी पेज ने यह वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि जो हाथ दिखाई दे रहा है, वह वहां मौजूद सिक्योरिटी पर्सन का है। उसने उन्हें रोकने के लिए अपना हाथ उनके आगे अड़ाया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "जब सिक्योरिटी ने काजोल को रोका तो वे हैरान रह गईं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुर्गा पूजा से काजोल का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देख सकते हैं कि काजोल ने व्हाइट एंड रेड बंगाली साड़ी पहनी हुई है। वे सीढ़ियां उतर रही हैं, तभी एक हाथ उनके आगे से आते हुए उनके हाथ को पकड़ लेता है। काजोल यह देखकर ना सिर्फ चौंक जाती है, बल्कि गुस्से से भी भर जाती हैं। वे गुस्से में पलटती हैं और उस शख्स पर चिल्लाती हैं। उनके साथ अन्य महिलाएं भी दिख रही हैं और वे भी इस घटना से हैरान हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें : वो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसे बचपन में कहा जाता था 'गाजर', पापा रखना चाहते थे मर्सिडीज नाम

काजोल के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

काजोल का वायरल वीडियो देखने के बाद कुछ इंटरनेट यूजर अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वे गिरने वाली थीं तो वहीं, कुछ लोग सोच रहे हैं कि उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। मसलन, एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "उसने जान-बूझकर ऐसा किया.…है ना? हालांकि, उन्होंने खुद को बचा लिया। उसने उस लम्हे का भी फायदा उठाया।" एक यूजर ने लिखा है, "बाहुबली' में ऐसा सीन दिखाया गया था, फिर उसका हाथ काट दिया गया था।" एक यूजर का कमेंट है, "वह छुए जाने से चौंकी है। सिक्योरिटी की वजह से नहीं।"

View post on Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल इन दिनों नेटफ्लिक्स के चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में दिखाई दे रही हैं। वे इस शो को ट्विंकल खन्ना के साथ होस्ट कर रही हैं। फिल्मों की बात करें तो वे पिछली बार 'सरज़मीन' में दिखी थीं। उन्हें आगे 'महारागनी : क्वीन ऑफ़ क्वीन्स' में देखा जाएगा, जो फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है।