कौन हैं बॉलीवुड के 5 नए स्टार बेबीज और क्या है उनके खूबसूरत नाम का मतलब
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी प्यारी बेटी के खूबसूरत नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं स्टार बेबीज के खूबसूरत नाम का क्या मतलब है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जुलाई 2025 को अपनी बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। इसका मतलब हिब्रू और अरेबी भाषा में गॉड्स प्रिंसेस है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर 2025 को बेबी बॉय को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। इसका मतलब शुद्ध, दिव्य और असीम है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने साल 2022 में क्रिकेटर के.एल राहुल से शादी की थी। वहीं मार्च 2025 में वो पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है। इसका मतलब भगवान का गिफ्ट होता है।
अरबाज खान और शूरा खान
अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान 5 अक्टूबर 2025 को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। इसका अर्थ कुरान का एक हिस्सा होता है।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज साल 2025 में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

