महिमा चौधरी के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी के स्ट्रगल की कहानी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 13 सितंबर 1973 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर में जन्मीं महिमा को बचपन से एक्टिंग का शौक था। इस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मॉडलिंग में कदम रखा और उसी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खूब स्ट्रगल किया। हालांकि इन सबके बीच उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से उन्हें पहला ब्रेक मिला और इसी फिल्म से उनकी बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिमा को 2008 से नहीं मिली ज्यादा फिल्में

'परदेस' की सफलता के बाद महिमा चौधरी ने 'धड़कन', 'दिल क्या करे', 'दाग : द फायर', 'दिल है तुम्हारा', 'सेहर', 'बागबान', 'सैंडविच', 'कुरुक्षेत्र' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2008 के बाद उन्हें फिल्में मिलनी कम हो गईं। इसका कारण उनकी पर्सनल लाइफ को भी माना जा सकता है। दरअसल उन्होंने साल 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और फिर 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस शादी से दोनों की एक बेटी है, जिसकी परवरिश महिमा अकेले ही कर रही हैं।

एक्सीडेंट के दौरान बिगड़ गया था महिमा चौधरी का चेहरा

महिमा की परेशानियां यहीं नहीं खत्म हुईं। उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग तब आई, जब फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। उस दौरान डॉक्टर्स ने उनके चेहरे की सर्जरी करते वक्त करीब 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। इस हादसे से उनका चेहरा काफी बिगड़ गया और यही वजह रही कि उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके बाद महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। हालांकि उन्होंने इसे मात दी और फिर से मजबूती से खड़ी हुईं। फिलहाल महिमा पूरी तरह ठीक हैं, और जल्द ही कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से कमबैक करने वाली हैं।

और पढ़ें..

सितंबर में नहीं रिलीज होगी प्रभास की सालार, मेकर्स ने बयान जारी कर बताया पोस्टपोन होने की असली वजह