इन 6 सेलेब्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं कृति सेनन, देखें अफेयर की पूरी लिस्ट
Kriti Sanon Affair List: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में लोग उनकी लाइफ के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। इस बीच आइए देखते हैं कृति सेनन के अफेयर की पूरी लिस्ट..

कृति सेनन के अफेयर की लिस्ट
कृति सेनन इस समय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति इस समय बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए देखा जाता है। वहीं इस बीच आइए जानते हैं कि कृति सेनन, कबीर से पहले किन सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं।
टाइगर श्रॉफ
कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।
सुशांत सिंह राजपूत
इसके बाद कृति सेनन का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा था। दोनों ने साथ में फिल्म 'राब्ता' में काम किया था। उसी समय दोनों काफी पास आ गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन चीजों के बारे में खुलकर बात नहीं की।
कार्तिक आर्यन
कृति सेनन ने कार्तिक आर्यन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं। हालांकि, ना ही कार्तिक और ना ही कृति ने कभी इस बात पर चुप्पी तोड़ी।
आदित्य रॉय कपूर
कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल जब दोनों 'कॉफी विद करण' शो में साथ नजर आए थे, तब उनके बीच की बातचीत और केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था।
प्रभास
कृति सेनन और प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी उड़ी थीं, लेकिन बाद में कृति ने इन खबरों को अफवाह बता दिया था।
कबीर बहिया
इन दिनों कृति सेनन का नाम कबीर बहिया से जुड़ा है। पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। हालांकि, कृति ने अभी तक इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
कौन हैं कबीर बहिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कबीर बहिया ब्रिटेन के बिजनेसमैन हैं। वो वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं। कबीर, ब्रिटेन की जानी-मानी ट्रैवल एजेंसी साउथॉल ट्रैवल के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। इसके अलावा, वो क्रिकेटर एमएस धोनी के करीबी दोस्तों भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

