दिवाली पर पटाखे जलाते हुए माधुरी दीक्षित के बाल जल गए थे, जिसके बाद उन्हें गंजा होना पड़ा। इस घटना ने उन्हें पटाखों से दूर कर दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 30 अक्टूबर को पूरी दुनिया में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली के दिन एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे वो काफी सहम गई थीं। इस बात का खुलासा खुद माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में ही किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से माधुरी को होना पड़ा था गंजा

माधुरी ने बताया था, 'बचपन में एक बार दिवाली के दिन मेरे साथ एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे मैं काफी डर गई थी। उन दिनों मैं अपने दोस्तों के साथ दिवाली पर पटाखे जला रही थी। तभी मेरे एक दोस्त ने मेरे हाथ में पटाखा थमा दिया था। वहीं मुझे भी कोई आईडिया नहीं था कि इसके बाद क्या होने वाला है। इसके बाद जब पटाखा जला, तो मेरे बाल जल गए थे। इस घटना से सभी लोग काफी डर गए थे। वहीं मेरा रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इसके बाद मेरे माता-पिता को मुझे गंजा करवाना पड़ा था। इस वजह से दिवाली के बाद मैं कहीं बाहर नहीं जा पाई थी। इसके बाद टेंशन तब बड़ी, जब मेरे बाल आने में काफी समय लगने लगे। वहीं इससे मैं भी काफी डर गई थी। इस घटना के बाद से मैंने पटाखे जलाना बंद कर दिया था।'

माधुरी दीक्षित का फिल्मी सफर रहा ऐसा

आपको बता दें माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो गईं, जिसके बाद उन्हें साइड रोल मिलने लगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये लड़की हीरोइन मटेरियल नहीं है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी खूबसूरती और डांस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। उन्हें असली पहचान फिल्म 'तेजाब' से मिली। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'किशन कन्हैया', 'दिल', 'थानेदार', 'साजन', 'बेटा', 'राजा', 'दिल तो पागल' है जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

इसके बाद उन्होंने साल 1999 में डॉक्टर नेने से शादी कर ली। जब दोनों पहली बार साउथ कैलिफोर्निया में मिले, तब डॉक्टर नेने नहीं जानते थे कि माधुरी एक्ट्रेस हैं। पहली मुलाकात में ही माधुरी ने शादी के लिए हामी भर दी थी और दोनों ने 19 अक्टूबर 1999 को शादी के बंधन में बंध गए। फिर शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और डेनवर, कोलाराडो शिफ्ट हो गईं। इस शादी से कपल के 2 बेटे हुए, जिनका नाम अरिन और रेयान है। इसके बाद माधुरी ने साल 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से एक्टिंग कमबैक किया और फिर वो अक्टूबर 2011 में भारत लौट आईं। इसके बाद वो कई फिल्मों और टीवी शोज में जज के रूप में नजर आईं।

और पढ़ें..

...पता नहीं कब टपकवा दे? लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर अब सलमान खान को किसने डराया