परिणीता और मर्दानी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 24 मार्च की सुबह साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। प्रदीप सरकार की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। 

मुंबई। मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। 24 मार्च तड़के 3.30 बजे उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। नीतू चंद्रा ने प्रदीप सरकार के निधन की खबर की पुष्टि की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप हमेशा याद आओगे दादा : 
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'हम सबके प्यारे डायरेक्टर प्रदीप सरकार दादा अब इस दुनिया में नहीं हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत उनके साथ की। लार्जर देन लाइफ फिल्में बनाने में वो माहिर थे। परिणीता से लागा चुनरी में दाग जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में उन्होंने बनाईं। दादा आप हमेशा याद आओगे।

Scroll to load tweet…

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि : 
वहीं अजय देवगन ने भी प्रदीप सरकार के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- प्रदीप सरकार दादा के निधन की खबर मिली। सुनकर इसे पचा पाना बेहद मुश्किल है। मेरी उनके और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। उनके अलावा मनोज वाजपेयी, हंसल मेहता ने भी श्रद्धांजलि दी है।

Scroll to load tweet…

ये थी प्रदीप सरकार की आखिरी हिंदी फिल्म :

प्रदीप सरकार ने एक से बढ़कर एक फिल्मों का डायरेक्शन किया। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म हेलिकॉप्टर ईला थी। इसमें काजोल लीड रोल में नजर आई थीं। उन्होंने लफंगे परिंदे, मर्दानी जैसी फिल्मों के अलावा कुछ वेबसीरिज भी बनाई हैं। इनमें कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला, अरेंज्ड मैरिज, फॉरबिडन लव, दुरंगा प्रमुख हैं।

कई विज्ञापनों में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया :

30 अप्रैल, 1955 को कोलकाता में पैदा हुए प्रदीप सरकार ने 2003 में आई फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में बतौर एडिटर काम किया था। उन्होंने 1979 में दिल्ली कॉलेज ऑफ ऑर्ट से गोल्ड मेडल के साथ ग्रैजुएशन किया था। उन्होंने कई विज्ञापनों में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया। इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, ऑनिडा केवाई थंडर, टाटा यलो पेजेस जैसे विज्ञापन शामिल हैं।

ये भी देखें : 

हड्डियों का ढांचा दिखने लगा 'जमाई राजा' का एक्टर, रवि दुबे की ऐसी हालत देख शॉक्ड रह गए लोग