सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें परिणीति चोपड़ा एक गाने के जरिए राघव से अपने दिल की बात कहती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति ने इस गाने के जरिए राघव चड्ढा को क्यूट गिफ्ट दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी कर ली है। शादी के बाद से उनकी कई अनसीन फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक सॉन्ग वायरल हो रहा है, जिसे परिणीति गाती हुई नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि परिणीति ने इस गाने के जरिए राघव चड्ढा को क्यूट गिफ्ट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिणीति चोपड़ा ने गाना गा कर कही अपने दिल की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सॉन्ग ओ पिया, 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी में बजाया गया था। इस सॉन्ग के जरिए परिणीति ने राघव को सरप्राइज दिया था। वहीं वरमाला के दौरान इस स्पेशल सॉन्ग को प्ले किया गया था। शादी के बाद अब इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। खास बात तो यह है कि इस सॉन्ग को परिणीति ने ही गाया है। इसे गौरव दत्ता ने कंपोज किया है। वहीं इसके लिरिक्स गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने लिखे हैं। अब इस गाने को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक परिणीति की खूबसूरत आवाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोग इस गाने को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

View post on Instagram

इस दिन होगा परिणीति और राघव का रिसेप्शन

परिणीति और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली है। हालांकि इस शादी में परिणीति की चचेरी बहन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। अब इस ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ और दिल्ली वाले रिसेप्शन को कैंसिल कर दिया गया है। कपल अब सिर्फ मुंबई में अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखेंगे, जो 4 अक्टूबर को होगी।

YouTube video player

और पढ़ें..

पहली मुलाकात में करण जौहर ने शाहरुख खान को दे दी थी यह सलाह, SRK ने किया था ऐसे रिएक्ट