सलमान खान की को-स्टार पूजा हेगड़े ने हाल ही में पलक तिवारी द्वारा दिए गए सलमान के ड्रेस कोड वाले बयान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सलमान सबके साथ एक जैसे ही हैं और उनके मन में जो आता है वो वही कहते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले सलमान की को-एक्टर पलक तिवारी ने खुलासा किया था कि सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के लिए एक खास नियम बनाया है। उनका कहना था कि सेट पर लड़कियों को लो नेकलाइन कपड़े पहनने की इजाज़त नहीं थी। अब पलक के इस कमेंट पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने रिएक्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान सबके साथ एक जैसे ही हैं- पूजा

पूजा हेगड़े ने कहा, 'सलमान पूरी शूटिंग के दौरान मेरे साथ बहुत अच्छे रहे हैं। मुझे लगता है ​​कि, एक व्यक्ति के रूप में, मैं अपने लोगों और अपने परिवार के बारे में बहुत प्रोटेक्टिव हूं। वो जैसे रियल लाइफ में हैं, वैसे ही सबके साथ हैं और वो वही कहते हैं, जो उनके दिमाग में होता है।'

सलमान अपने मन की बात कहते हैं- पूजा

पूजा हेगड़े ने आगे कहा, 'इसका कारण यह भी है कि सलमान अपने मन की बात कहते हैं। वो उन लोगों में से नहीं हैं, जो कुछ सोचते हैं, लेकिन अपने मन की बात नहीं कहते। जबकि सलमान वो सब कुछ कहते हैं, जो उनके दिमाग में रहता है। यह बहुत स्पष्ट हैं और कभी-कभी ये चीज लोगों को दंग भी कर देती है। यह आपको अचंभित कर देता है क्योंकि आप लोगों को अपने मन की बात कहने के आदी नहीं हैं।'

फैंस कर रहे हैं फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार

'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में सलमान खान का भरपूर स्वैग देखने को मिला। वहीं सलमान की प्रेमिका बनीं पूजा हेगड़े की सादगी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान और पूजा के साथ-साथ राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी अहम रोल में नजर आएंगे।

और पढ़ें..

इब्राहिम संग बेटी की रिलेशनशिप की अफवाहों पर कैसा था मां श्वेता तिवारी का रिएक्शन? पलक ने किया खुलासा

मरने से पहले सतीश ने सलमान खान से किया था ऐसा वादा जो रह गया अधूरा, सलमान ने खुद किया खुलासा