- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखते ही लोगों ने उड़ाया मजाक
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखते ही लोगों ने उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी का चेहरा फाइनली दिख ही गया है। खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मालती की 2 तस्वीरें शेयर कर उसका चेहरा सबको दिखाया है। प्रियंका ने कैप्शन में रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, "दिन ऐसे हों।"

प्रियंका की तस्वीरें देखकर ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स उनकी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं और उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "वह बहुत क्यूट और खूबसूरत है। अपने माता-पिता की तरह गॉर्जियस भी है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा है, "वह एकदम परफेक्ट है।" एक यूजर का कमेंट है, "wow! निक की फेवरेट लेडीज हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।" एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया है और लिखा है, "देसी गर्ल और इम्पोर्टेड बेबी।" इसी तरह कई अन्य इंटरनेट यूजर्स ने भी प्रियंका का मजाक उड़ाया है और उनकी बेटी को इम्पोर्टेड बताया है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा पहले भी सामने आ चुका है। लेकिन तब कुछ विदेशी मीडिया द्वारा इन्हें शेयर किया गया था। लेकिन खुद प्रियंका ने पहली बार सोशल मीडिया पर उसका चेहरा दिखाते हुए तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म जनवरी 2022 में सेरोगेसी से हुआ था। हालांकि, यह प्री-मैच्योर बेबी थी, जो तय समय से तीन महीने पहले ही दुनिया में आ गई थी और इसके चलते इसे लगभग 100 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा ने नेचुरल तरीके की बजाय मां बनने के लिए सेरोगेसी का रास्ता क्यों अख्तियार किया? इसकी वजह उन्होंने हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताई थी।
प्रियंका ने बताया था कि उन्हें कुछ मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स थे, जिसके चलते उन्हें सेरोगेसी को चुनना पड़ा। हालांकि, प्रियंका ने अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में ज्यादा कुछ बताने से साफ़ इनकार कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा ने कहा था, “हमारी सेरोगेट मदर ने छह महीने तक हमारे तोहफे को संभालकर रखा। आप मुझे नहीं जानते। आपको नहीं मालूम कि मैंने किस दौर का सामना किया है।इसलिए मैं अपनी या मेरी बेटी की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में नहीं बताना चाहती।”
और पढ़ें…
ओरिजिनल फिल्म के आगे पानी मांग रही कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', इतनी थी 'अला वैकुंठपुरमलो' की कमाई
सारा अली खान संग अफेयर पर कार्तिक आर्यन ने दिया जवाब, कृति सेनन के साथ डेटिंग पर भी बोले
23 साल बड़े संजय लीला भंसाली से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल
इस दिन आएगा 450 करोड़ रुपए में बन रही 'पुष्पा 2' का टीजर, फैन्स को तोहफा देंगे अल्लू अर्जुन!'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।