- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Durga Puja: लाल साड़ी में रानी मुखर्जी, सजधज कर दुर्गा पंडाल पहुंची काजोल-आलिया
Durga Puja: लाल साड़ी में रानी मुखर्जी, सजधज कर दुर्गा पंडाल पहुंची काजोल-आलिया
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में दुर्गा उत्सव की धूम है। नॉर्थ मुंबई में आयोजित दुर्गा पूजा में शुक्रवार को रानी मुखर्जी, काजोल, अजय देवगन, आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स पहुंचे। बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज वायरल हो रही हैं।

नॉर्थ मुंबई में बंगालियों की दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा, जिसमें काजोल, अजय देवगन, जया बच्चन, तनीषा मुखर्जी, भाग्यश्री, बहन के साथ आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
दुर्गा उत्सव में रानी मुखर्जी सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची। उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
काजोल पति अजय देवगन और बेटे युग के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची। देवगन फैमिली ने पोज भी दिए।
आलिया भट्ट लाल साड़ी में बहन शाहीन के साथ पहुंची। आलिया बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
बड़ी बहन शाहीन ने आलिया भट्ट को टीका लगाया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
काजोल ने दुर्गा पंडाल में मौजूद महिलाओं के साथ फोटोज क्लिक करवाए। इस मौके पर सुमोना चक्रवर्ती थी मौजूद थी।
जया बच्चन, श्वेता बच्चन और रानी मुखर्जी दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। तीनों आपस में बातें करतीं दिखीं।
वरुण धवन की भांजी अंजली धवन और बेटी के साथ भाग्यश्री भी दुर्गा पूजा में शामिल हुए।
तनीषा मुखर्जी ने दुर्गा पंडाल में भाग्यश्री और उनकी बेटी अवंकिता के साथ पोज दिए।
ये भी पढ़ें...
किसने लगाया जया बच्चन को गले और बिगड़ गया अमिताभ की पत्नी का मूड
2 बच्चों की मां है संजय दत्त की चौथी पत्नी दिलनवाज! ऐसे कमाती करोड़ों
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।