MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रेखा ने इन 7 मूवी में किया डबल रोल, 1 के राइट्स SRK के पास-एक का साउथ में बना रीमेक

रेखा ने इन 7 मूवी में किया डबल रोल, 1 के राइट्स SRK के पास-एक का साउथ में बना रीमेक

71 साल की रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली रेखा की कुछ मूवी ऐसी भी हैं, जिनमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया। इस पैकेज आपको उनकी इन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Oct 10 2025, 08:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
फिल्म हसीनों का देवता
Image Credit : instagram

फिल्म हसीनों का देवता

1971 में आई फिल्म हसीनों का देवता फिल्म में रेखा का डबल रोल प्ले किया था। डायरेक्टर रविकांत नगाइच और प्रोड्यूसर राम दयाल की इस म्यूजिकल फिल्म में रेखा के साथ संजय खान, सुतीज कुमार, बिंदु और हेलेन लीड रोल में थे। फिल्म खास नहीं रही थी।

27
फिल्म एलान
Image Credit : instagram

फिल्म एलान

डायरेक्टर के रमनलाल की फिल्म एलान 1971 में आई थी। इस फिल्म में रेखा डबल रोल में थी। मूवी में उनके साथ विनोद मेहरा, विनोद खन्ना और मदन पुरी लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के राइट्स शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के पास हैं।

ये भी पढ़ें... कौन हैं रेखा के 6 सबसे फेवरेट एक्टर्स, 3 अब 80 साल पार और 2 दुनिया में नहीं

37
फिल्म धर्मा
Image Credit : instagram

फिल्म धर्मा

धर्मा 1973 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन चांद ने किया था। मूवी में रेखा डबल रोल में थी। उनके साथ प्राण, अजीत, मदन पुरी, बिंदु और नवीन निश्चल थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसका तेलुगु में ना पेरे भगवान (1976) नाम से रीमेक बना था।

47
फिल्म काली घटा
Image Credit : instagram

फिल्म काली घटा

डायरेक्टर वेद राही की फिल्म काली घटा 1980 में आई थी। फिल्म में रेखा डबल रोल में थी। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में उनके साथ शशि कपूर, डैनी डेन्जोंगपा, अरुणा ईरानी, ​​जगदीप, ललिता पवार, नजीर हुसैन, एके हंगल लीड रोल में थे। फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

57
फिल्म अगर तुम ना होते
Image Credit : instagram

फिल्म अगर तुम ना होते

1983 में आई डायरेक्टर लेख टंडन की फिल्म अगर तुम ना होते में रेखा डबल रोल में दिखीं थी। इसमें उनके साथ राजेश खन्ना और राज बब्बर लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।

67
फिल्म गीतांजलि
Image Credit : instagram

फिल्म गीतांजलि

1993 में आई डायरेक्टर शक्ति सामंत की रोमांटिक फिल्म गीतांजलि में रेखा डबल रोल में थी। इसमें उनके साथ जितेंद्र, दलीप चाहिल, असरानी, विजय अरोड़ा, अनिता कवंल, राम मोहन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।

77
फिल्म मैडम एक्स
Image Credit : instagram

फिल्म मैडम एक्स

1994 में आई फिल्म मैडम एक्स में भी रेखा डबल रोल में थी। इसमें उनके साथ मोहसीन खान, शक्ति कपूर, रजा मुराद, जगदीप, अवतार गिल, किरण जुनैजा लीड रोल में थे। ये मूवी डिजास्टर रही थी।

ये भी पढ़ें... ऐसा क्या हुआ था हनीमून पर, रेखा को पता चल गया था पति मुकेश अग्रवाल का वो सच

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
Recommended image2
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर
Recommended image3
Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई
Recommended image4
Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Recommended image5
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved