MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी है ये बॉलीवुड हसीना, पूरे करियर में नहीं एक हिट

सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी है ये बॉलीवुड हसीना, पूरे करियर में नहीं एक हिट

Saiyaara Director Mohit Suri Wife: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस जबरदस्त जलवा दिखा रही है। फिल्म को लेकर लोग क्रेजी हो रहे है। इसी बीच आपको मोहित की पत्नी उदिता गोस्वामी के बारे में बता रहे हैं। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jul 26 2025, 06:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
एक्ट्रेस रह चुकी है सैयारा डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी
Image Credit : instagram

एक्ट्रेस रह चुकी है सैयारा डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी

फिल्म सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी का नाम उदिता गोस्वामी है। उदिता बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। उनका जन्म देहरादून में हुआ था। उनके पिता बनारस और उनकी मां शिलांग से हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून के कैम्ब्रियन हॉल और डीएवी पब्लिक स्कूल से की। वे ग्लैमर फील्ड में करियर बनाना चाहती थी, इसलिए उन्होंने कम उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था

25
16 की उम्र में उदिता गोस्वामी ने किया था रैंप वॉक
Image Credit : instagram

16 की उम्र में उदिता गोस्वामी ने किया था रैंप वॉक

उदिता गोस्वामी ने 16 साल की उम्र में देहरादून में एक फैशन इंस्टीट्यूट के लिए रैंप वॉक किया था। इसके बाद वे मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली आ गई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मैंने घर पर खींची गई कुछ फोटोज एमटीवी मॉडल मिशन प्रतियोगिता के लिए भेजी थी। मैं चुनी गई और विनर भी रही। फिर मुझे और काम मिलने लगा और मैंने कई विज्ञापन भी किए। धीरे-धीरे मेरी गिनती दिल्ली की टॉप मॉडलों में होने लगी। मैं एली मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली मॉडल थी।'

Related Articles

Related image1
सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ही नहीं, इन 8 अभिनेत्रियों का डेब्यू भी रहा है जबरदस्त हिट-3 छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री
Related image2
Saiyaara बनी मोहित सूरी की सबसे कमाऊ फिल्म, पर टॉप 7 में सिर्फ 2 ही 100Cr पार
35
उदिता गोस्वामी की डेब्यू फिल्म
Image Credit : instagram

उदिता गोस्वामी की डेब्यू फिल्म

बताया जाता है कि मॉडलिंग करने के दौरान उदिता गोस्वामी पर पूजा भट्ट की नजर पड़ी। उन्होंने उदिता को अपनी फिल्म का ऑफर दिया। पूजा ने खुद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म पाप उदिता को ऑफर की। 2003 में आई इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उदिता की गाड़ी निकल पड़ी। उन्हें फिल्मों ऑफर होने लगी।

45
उदिता गोस्वामी में किया इन फिल्मों में काम
Image Credit : instagram

उदिता गोस्वामी में किया इन फिल्मों में काम

उदिता गोस्वामी ने जहर, अक्सर, दिल दिया है, अगर, किसे प्यार करूं, फॉक्स, अपार्टमेंट, मेरे दोस्त फिक्चर अभी बाकी है सहित अन्य फिल्मों में काम किया। हालांकि, उदिता की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। वे आखिरी बार फिल्म डायरी ऑफ बटरफ्लाई में नजर आईं।

55
मोहित सूरी-उदिता गोस्वामी की लव स्टोरी
Image Credit : instagram

मोहित सूरी-उदिता गोस्वामी की लव स्टोरी

मोहित सूरी-उदिता गोस्वामी की लव स्टोरी फिल्म जहर के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में उदिता लीड हीरोइन थी और मोहित ने इसी फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। साथ काम करते-करते पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे उदिता साथ काम करने से पहले ही उन्हें पसंद करने लगे थे। दरअसल, उन्होंने उदिता की फिल्म पाप के कुछ होर्डिंग्स देखे थे और वे अपना दिल हार बैठे थे। 2013 में कपल ने शादी कर ली। दोनों 2 बच्चों के पेरेंट हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image3
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
Recommended image4
सलमान क्यों मुश्किल में फंस जाते हैं? दबंग खान के बचपन के दोस्त की बात सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे
Related Stories
Recommended image1
सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ही नहीं, इन 8 अभिनेत्रियों का डेब्यू भी रहा है जबरदस्त हिट-3 छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री
Recommended image2
Saiyaara बनी मोहित सूरी की सबसे कमाऊ फिल्म, पर टॉप 7 में सिर्फ 2 ही 100Cr पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved