फिल्म बागी 4 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस एक्शन मूवी के डायरेक्टर ए हर्षा हैं। इसमें संजय दत्त खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी संजय कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले कर चुके हैं। जानते इन फिल्मों का हाल...
मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। मूवी में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर ए हर्षा और ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इस मूवी को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया गया है। कहा जा रहा है कि ये तमिल फिल्म ऐंथू ऐंथू ऐंथू का अनऑफिशियल रीमेक है। इस मौके पर आपको संजय की विलेन रोल वाली 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
संजय दत्त की फिल्म खलनायक
1993 में आई संजय दत्त की फिल्म खलनायक उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसमें वे विलेन के रोल में नजर आए और दर्शकों ने उनके काम की खूब तारीफ भी की थी। सुभाष घई द्वारा अपनी प्रोडक्शन कंपनी मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के तहत लिखित, निर्देशित और निर्मित ये एक एक्शन क्राइम फिल्म थी। इसमें संजय के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, राखी गुलजार और जैकी श्रॉफ भी थे। 5 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 24 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... टाइगर श्रॉफ की वो 6 बिग बजट फिल्में, जिसने डुबा दिए मेकर्स के करोड़ों
संजय दत्त की फिल्म वास्तव
वास्तव: द रियलिटी 1999 आई एक्शन फिल्म थी, जिसके राइटर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर थे। इसमें संजय के साथ नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था। इस फिल्म को तेलुगु में भवानी (2000), कन्नड़ में भगवान दादा (2000) और तमिल में डॉन चेरा (2006) नाम से बनाया गया था। फिल्म वास्तव का बजट 7.5 करोड़ था और इसने 20.7 करोड़ का बिजनेस किया था।
संजय दत्त की फिल्म अग्निपथ
करन मल्होत्रा की डायरेक्शन में बनी फिल्म अग्निपथ 2012 में आई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी और जरीना वहाब लीड रोल में थे। इसमें संजय दत्त ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के तहत हीरू जौहर और करन जौहर ने प्रोड्यूस किया था। 58 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 193 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Baaghi 4 बाप लेवल का सिनेमा या एवरेज फिल्म? टाइगर श्रॉफ की मूवी का पहला रिव्यू
संजय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2
2022 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन फिल्म थी, जिसे प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया था। होम्बले फिल्म्स के बैनर बनी इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, राव रमेश, अर्चना जोइस, सरन शक्ति लीड रोल में थे। इसमें संजय विलेन के रोल में खूब जचे थे। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1250 करोड़ का बिजनेस किया था।
संजय दत्त की फिल्म शमशेरा
2022 में आई पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म शमशेरा के डायरेक्टर करण मल्होत्रा थे। इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। इसमें रणबीर कपूर डबल रोल में थे। उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, वाणी कपूर, रोनित रॉय और सौरभ शुक्ला भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 150 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 63.58 करोड़ कमाए थे।
संजय दत्त की फिल्म लियो
2023 में आई तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म लियो को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में थलापति विजय, संजय दत्त, अर्जुन, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन, मिस्किन, मैडोना सेबेस्टियन, जॉर्ज मैरीन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 615 करोड़ का कारोबार किया था।
