Tiger Shroff के करियर में कई फ्लॉप फिल्में रही हैं, जैसे गणपत, बड़े मियां छोटे मियां और हीरोपंती 2। अब उनकी नई फिल्म बागी 4 रिलीज हो चुकी है और फैंस को उम्मीद है कि यह एक्शन फिल्म उनके करियर की गाड़ी को पटरी पर ला सके।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइगर अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि क्या यह फिल्म उनका करियर सवार सकती है या नहीं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, उपेन्द्र लिमये, सौरभ सचदेवा, शीबा आकाशदीप सबीर और महेश ठाकुर भी अहम भूमिका में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाइगर श्रॉफ के करियर की फ्लॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट

बड़े मियां छोटे मियां

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनी थी। हालांकि, इसने महज 59.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें..

सुशांत सिंह राजपूत की ऑरेंज गंजी अब भी मेरे पास..दोस्त को आई छिछोरे स्टार की याद

गणपत-ए हीरो इज बॉर्न

फिल्म 'गणपत-ए हीरो इज बॉर्न' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, इसके बावजूद भी यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 9.70 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी।

हीरोपंती 2

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती 2' टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल थी। इस फिल्म में टाइगर के साथ-साथ तारा सुतारिया भी लीड रोल में नजर आई थीं। 70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने महज 24.45 करोड़ की कमाई की थी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। हालांकि, इसके बाद भी यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 69.11 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें..

Baaghi 4 बाप लेवल का सिनेमा या एवरेज फिल्म? टाइगर श्रॉफ की मूवी का पहला रिव्यू

मुन्ना माइकल

फिल्म 'मुन्ना माइकल' साल 2027 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 41 करोड़ था। वहीं इसने 32.89 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म महा फ्लॉप हुई थी।

ए फ्लाइंग जट्ट

टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों में 'ए फ्लाइंग जट्ट' का नाम भी शामिल है। 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' 45 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं यह 38.61 करोड़ की कमाई करके फ्लॉप साबित हुई थी।