- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अनिल कपूर का वो भाई, जिसने अपने दम पर नहीं दी कोई हिट फिर भी खेल रहा करोड़ों में
अनिल कपूर का वो भाई, जिसने अपने दम पर नहीं दी कोई हिट फिर भी खेल रहा करोड़ों में
संजय कपूर 60 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1965 को हुआ था। फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले संजय में अपने बड़े भाई अनिल कपूर की तरह फिल्मों में किस्मत आजमाई। हालांकि, वे अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाए। जानते हैं उनकी फिल्में-प्रॉपर्टी के बारे में।

बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो संजय कपूर
अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमकर नाम कमाया, लेकिन उनके छोटे भाई संजय कपूर उनकी तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए। वे करीब 26 सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन अपने दम पर हिट नहीं दे पाए।
संजय कपूर की एकमात्र हिट फिल्म कौन सी
संजय कपूर ने अपने करियर में महज एक फिल्म सिर्फ तुम हिट दी थी। 1999 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर अगथियां थे। इसमें प्रिया गिल लीड रोल में थी। मूवी को 3 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 11 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Diwali Party में नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा, GF संग दिखे ऋतिक रोशन, देखें 8 Photos
डिजास्टर रहा था संजय कपूर का डेब्यू
संजय कपूर ने 1995 में फिल्म प्रेम से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू लीड एक्ट्रेस थी। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूसर किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 6.54 करोड़ का बिजनेस किया था।
संजय कपूर की फ्लॉप फिल्में
संजय कपूर ने औजार (1997), मोहब्बत (1997), सिर्फ तुम (1999), छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर (2001), कोई मेरे दिल से पूछे (2002), कयामत: सिटी अंडर थ्रेट (2003), जूली (2004), लक बाय चांस (2009) और शानदार (2015), कर्तव्य (1995), औजार (1997) सहित कई फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फ्लॉप रही।
संजय कपूर के पास है करोड़ों की दौलत
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद भी संजय कपूर करोड़ों की संपत्ति हैं। उनके पास 86 करोड़ की संपत्ति है। वे आलीशान जिंदगी जीते हैं। मुंबई में उनका आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। वहीं, उनका संजय कपूर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है।
संजय कपूर की पत्नी बिजनेस वुमन
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर एक बिजनेस वुमन हैं। बांद्रा में उनका ज्वैलरी डिजाइनिंग का स्टोर है, जिससे वे अच्छी खासी कमाई करती हैं। वहीं, उनकी बेटी शनाया कपूर फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है। बेटी जहान भी बॉलीवुड में आने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें... क्यों हेमा मालिनी की मां चाहती थी बेटी धर्मेंद्र-संजीव कुमार से नहीं इस हीरो से करें शादी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।