Satish Shah death shocked Bollywood. 74 वर्षीय दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर की दोपहर निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। निर्देशक विवेक शर्मा ने बताया, आखिरी बार 25 अक्टूबर की सुबह उन्होंने उन्हें सेल्फी भेजी थी। 

दिग्गज एक्टर और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। 25 अक्टूबर 2025 की दोपहर उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लेकिन सतीश को आखिर हुआ क्या था? सुबह तक जो इंसान बेहद खुश था और अपने दोस्त को तस्वीरें भेजकर अपनी फिटनेस दिखा रहा था। उसकी अचानक मौत कैसे हो गई? डायरेक्टर विवेक शर्मा ने एक बातचीत के दौरान उनके निधन की असली वजह बताई है, जिन्होंने सतीश शाह स्टारर 'भूतनाथ' और 'कल किसने देखा' फिल्मों का डायरेक्शन किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सतीश शाह ने विवेक शर्मा को भेजी थी सेल्फी

विवेक शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सतीश शाह से उनकी अक्सर बातचीत होती थी। उनके मुताबिक़, शनिवार (25 अक्टूबर) की सुबह 'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक्टर ने उनसे व्हट्सऐप पर बात की थी और लगभग दो-ढाई घंटे बाद उनकी मौत की खबर आ गई। उन्होंने उन्हें कुछ अच्छे मैसेज भेजे थे। बकौल विवेक शर्मा, "उन्होंने सेल्फी भेजी और लिखा, 'देख, कितना वजन कम हो गया है, कितना हैंडसम हो गया हूं।" शर्मा ने यह भी कहा कि सतीश को शायद अपनी मौत का आभास हो गया था। वे अपने करीबियों से मिलना चाहते थे। उनके मुताबिक़, सतीश उनसे मिल नहीं पाए। सतीश ने विवेक से पूछा था कि वे घर क्यों नहीं आते तो उन्होंने कहा था कि डॉक्टर्स ने उन्हें मिलने से मना किया है।

यह भी पढ़ें : 11 दिन में सतीश शाह समेत 6 दिग्गजों की मौत ने झकझोरा, 4 बीते 5 दिन में ही चल बसे

शनिवार दोपहर क्या हुआ कि सतीश शाह चल बसे?

विवेक ने इसी बातचीत में बताया कि सतीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका डायलिसिस हुआ था और इसके बाद उनकी तबियत ठीक हो गई थी। शनिवार सुबह जब सतीश ने व्हाट्सऐप पर बात की तो विवेक को लगा कि सबकुछ ठीक है। लेकिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे उन्होंने खाना खाया और फिर वे टेबल पर गिर गए। उनके साथ रहने वाले रमेश तुरंत उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि किडनी फेल होने से उनकी मौत हुई।

यह भी पढ़ें : Satish Shah Net Worth: पत्नी मधु शाह के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए सतीश शाह, परिवार में और कौन?

फिर से काम शुरू करने वाले थे सतीश शाह

विवेक शर्मा ने बताया कि सतीश शाह नवम्बर 2025 में फिर से काम शुरू करने वाले थे। उन्होंने उनसे कहा था कि वे उनकी फिल्म शुरू करेंगे। बता दें कि सतीश शाह ने विवेक शर्मा निर्देशित 'भूतनाथ' में स्कूल प्रिंसिपल का रोल किया था। वे 'कल किसने देखा' में वैशाली देसाई के पिता विनोद कपूर के रोल में दिखे थे।