वो सीक्रेट डाइट, जिसे फॉलो कर Shahrukh Khan 59 में भी दिखते सॉलिड यंग
Shahrukh Khan Workout Diet Secret: शाहरुख खान 59 की उम्र में भी सॉलिड यंग दिखते है। इसका राज है उनके द्वारा सालों से फॉलो की जाने वाली एक डाइट, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक बार किया था।

शाहरुख खान 59 साल के है, लेकिन उन्हें देखकर लगता है कि उन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ दिया है। वे दुबले-पतले और फिट नजर आते हैं।
शाहरुख खान ने एक बार खुलासा किया था कि वे आखिर इतने फिट कैसे रहते हैं। उन्होंने बताया था कि वे 5 घंटे और सालों से एक डाइट फॉलो कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 8 साल पहले बताया था कि वह दिन में क्या खाते हैं। आरजे देवांगना से बातचीत में शाहरुख ने जिम में देर रात तक वर्कआउट करने और पिछले कई सालों से वे क्या खा रहे हैं, इसका खुलासा किया था।
शाहरुख खान बताया था कि वे बहुत ही सिम्पल खाना खाना पंसद करते हैं। वे रोजाना दो बार खाते हैं एक बार दोपहर और दूसरा रात को। इसके अलावा वे कुछ भी नहीं खाते और नाश्ता भी नहीं करते हैं।
शाहरुख खान ने बताया था कि उन्हें बहुत लजीज या फिर पकवान खाना पसंद नहीं है। वे आमतौर पर अंकुरित अनाज, ग्रिल्ड चिकन, ब्रोकली और कभी-कभी दाल खाते हैं। कई सालों से वे यहीं डाइट फॉलो कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने ये भी बताया कि अगर वे फ्लाइट में है या किसी के घर खाना खाने जा रहे हैं तो मैं वही खाते हैं, जो उन्हें दिया जाता है। फिर चाहे वो बिरयानी, रोटी, पराठे, घी में पका खाना या एक गिलास लस्सी हो।
शाहरुख खान ने 2024 में द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में अपने वर्कआउट और सोने की आदतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा था- "मैं सुबह पांच बजे सो जाता हूं। जब मार्क वाह्लबर्ग उठते हैं। अगर मैं शूटिंग कर रहा हूं तो मैं करीब नौ या दस बजे उठता हूं। फिर मैं 2 बजे घर जाता हूं, नहाता हूं और फिर सोने से पहले कसरत करता हूं।"
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी 2023 में आई फिल्म जवान, पठान और डंकी में नजर आए थे। इनमें से जवान-पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

