Shaitaan के बजट की आधी रकम तो अजय देवगन ले गए, जानिए किसे कितनी फीस मिली
एंटरटेनमेंट डेस्क. विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवला की मुख्य भूमिका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली...?

‘शैतान ’के लिए अजय देवगन की फीस
रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान के लिए अजय देवगन को सबसे ज्यादा फीस मिली है। उन्होंने इस फिल्म के लिए 25-35 करोड़ रुपए का मेहनताना लिया है।
आर. माधवन ने शैतान के लिए कितने रुपए लिए?
ख़बरों की मानें तो आर. माधवन ने भी शैतान के लिए मोटी रकम चार्ज की है। उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपए मिले हैं।
शैतान के लिए ज्योतिका की फीस
दावा किया जा रहा है कि सालों बाद बॉलीवुड में लौटीं पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने 'शैतान' के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए का मेहनताना लिया है।
जानकी बोडिवाला की फीस भी कम नहीं
बताया जा रहा है कि 'शैतान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जानकी बोडिवाला ने इस फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
'शैतान' के लिए अंगद राज ने भी लाखों लिए
'शैतान' में अजय देवगन और ज्योतिका के मंदबुद्धि बेटे का रोल अंगद राज ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 15 लाख रुपए मिले हैं।
कितना है अजय देवगन की शैतान का बजट
अगर रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 'शैतान' का निर्माण लगभग 60-65 करोड़ रुपए में हुआ है। यह फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट है। कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को क्लीन हिट होने के लिए 80-100 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा।
और पढ़ें…
कौन है यह एक्ट्रेस, जो शैतान में अजय देवगन की बेटी बन सब पर भारी पड़ी?
Women's Day 2024: बॉलीवुड की 4 महिलाएं, जिन्होंने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।