सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बात की है। इसके साथ ही उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस समय अपनी शादी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 23 जून को कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। हाल ही में जहीर और सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी भी थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर को दुल्हन की तरह सजवा दिया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। इस बीच शत्रुघ्न ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। इसके साथ ही शत्रुघ्न ने पुष्टि की कि 23 जून 2024 को सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन होगा, शादी नहीं, जिसका हर कोई हिस्सा बनेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही यह बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'सबसे पहले, जब मैंने आपसे आखिरी बार बात की थी, तब से बहुत कुछ बदल गया है। वास्तव में हर घंटे डेवलपमेंट होता रहता है। मैं आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि यह एक फैमिली मैटर है। हां, मैं और मेरी पत्नी 23 जून के सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगे। ये शादी नहीं है। यह शादी का रिसेप्शन है, जिसमें हम सभी 23 जून की शाम को शामिल हो रहे हैं।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया यह खुलासा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'मेरे परिवार में से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ चीजों का अनुमान लगा रहे हैं। उस चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जो एक फैमिली मैटर है। शादियां सब के घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े भी आम हैं। अब हम सब ठीक हैं, जो भी तनाव थे उसे सुलझा लिया गया है।'

शत्रुघ्न सिन्हा से बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने सोनाक्षी की शादी से पहले परिवार के भीतर हुए सभी विवादों को सुलझाया है। इस पर शत्रुघ्न ने कहा, 'हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को लाइफ में वो नहीं मिल सकता है, जो वो चाहती है। हम लोग बहुत मजा करेंगे 23 जून को।'

और पढ़ें..

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने खास अंदाज में सजवाया बंगला, देखें PHOTOS