सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने 7 साल के रिलेशन के बाद पिछले महीने यानी 23 जून को शादी कर ली। बेटी की शादी के दौरान शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम मजबूती से उनके साथ खड़े रहे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी को एक महीना हो गया है। 23 जून को कपल ने सिविल मैरिज की थी, जो सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर हुई थी। इस शादी ने सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोरा। अलग धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी आलोचना का शिकार होने से नहीं बच सके। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम बेटी के फैसले से नाखुश थे। अफवाहों को और हवा तब मिली, जब उनके बेटे लव सिन्हा इस शादी में शामिल नहीं हुए। अब पूरे मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर क्या है शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने Galatta India से बातचीत में एक्ट्रेस के पैरेंट्स की एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें वे अपनी बेटी-दामाद के प्रति प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-ज़हीर को मेड फॉर ईच अदर कपल बताया। वीडियो में वे कह रहे हैं, "लोगों ने कुछ भी कहने की कोशिश की, लेकिन हमारे लिए बच्चों की ख़ुशी सबसे ऊपर है। खासकर जब वह हमारी बेटी है। जब हमें लगा कि वह खुश है और वह खुश रहेगी...आखिर उसने कुक असंवैधानिक या गैरकानूनी नहीं किया है। इसलिए मैं उसके साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं। उसका फैसला और ख़ुशी हमारी ख़ुशी है।"

शत्रुघ्न सिन्हा बोले-बेटी को ही घर छोड़ना पड़ता है

शत्रुघ्न सिन्हा ने इसी बातचीत में आगे कहा कि लड़की को ही घर छोड़ना पड़ता है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मेट्रो शहरों में अब ज़माना बदल गया है और बेटी बस 10 किमी. दूर ही जाती है। इसलिए एक तरीके से वह घर की घर में ही रहती है। उन्होंने इस दौरान यह भी याद दिलाया की विदाई का एहसास अब भी नेचुरल है।

और पढ़ें… 

15 फ़िल्में, 12 फ्लॉप, 5 साल से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है अक्षय कुमार का हाल

1000 CR के क्लब में देश की ये 7 फ़िल्में, सबसे ज्यादा 3 एक हीरोइन की