Shatrughan Sinha Health Update.बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 5 दिन बाद ही पापा शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। खबर आ रही है उनकी माइनर सर्जरी हुई है। फिलहाल, वे अस्पताल में ही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून को शादी के बंधन में बंधे। कपल ने कोर्ट मैरिज की और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में मेहमानों के साथ सोनाक्षी-जहीर ने भी जमकर मस्ती की। सोनाक्षी की शादी के 5 दिन बाद यानी शनिवार को उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को अचानक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सोनाक्षी पति के साथ पापा को देखने अस्पताल भी पहुंची थी। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट सामने आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी छोटी सी सर्जरी की गई है। हालांकि, ये सर्जरी किस चीज की हुई है, न तो फैमिली और न ही अस्पताल से इसकी जानकारी रिवील हुई है। इतना ही नहीं इस बात को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि सोनाक्षी के पापा को कब अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। फिलहाल कहा जा रहा है कि वे स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आपको बता दें कि शत्रुघ्न की लोकसभा जीत और सोनाक्षी की शादी के दोहरे जश्न के बाद यह खबर सिन्हा परिवार के लिए थोड़ी निराशा लेकर आई है।

ना-ना करते बेटी की शादी में शामिल हुए थे शत्रघ्न सिन्हा

जब सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर वायरल हुई थी तो उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें बेटी की शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं और ना ही उन्हें इस शादी का इन्वीटेशन मिला है। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न ने कहा था कि सोनाक्षी उनकी इकतौली बेटी है और वे उसकी शादी में पूरी शिद्दत के साथ शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने समधी के घर डिनर पर भी गए थे और इस दौरान उन्होंने दामाद जहीर इकबाल साथ फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए थे। दोनों की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। शादी के हर फंक्शन में शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें...

SHOCKING: अरमान मलिक की 2 पत्नियों में से 1 BBOTT 3 से OUT! जानें कौन

जवान-एनिमल-कल्कि, तीनों 3 दिन में 200Cr+, पर प्रभास की मूवी ऐसे NO.1