MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Son Of Sardaar 2: 5 वजह, जो अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की फिल्म को बनाती हैं देखने लायक

Son Of Sardaar 2: 5 वजह, जो अजय देवगन-मृणाल ठाकुर की फिल्म को बनाती हैं देखने लायक

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन नई फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के साथ एक बार फिर थिएटर्स में हाजिर हैं। इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं वो 5 वजह, जो इसे देखने लायक बनाती हैं। डालिए एक नज़र...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 01 2025, 04:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'सन ऑफ़ सरदार 2' में अजय देवगन सिग्नेचर स्टाइल
Image Credit : Social Media

'सन ऑफ़ सरदार 2' में अजय देवगन सिग्नेचर स्टाइल

पहली फिल्म 'फूल और कांटे' से ही अजय देवगन का सिग्नेचर स्टाइल उनके फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। डेब्यू के समय उन्होंने दो मोटरसाइकिल पर पैर फैलाकर स्प्लिट स्टंट सीन दिया था। बाद में कई अन्य फिल्मों में उन्होंने यह स्टंट दोहराय। 2012 में 'सन ऑफ़ सरदार' में अजय ने दो घोड़ों के साथ यह स्टंट किया था और 'सन ऑफ़ सरदार 2' में उन्हें चार घोड़ों के साथ यही स्टंट दोहराते देखा गया है, लेकिन मजेदार अंदाज़ में। इसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं, इस फिल्म में उन्होंने दो टैंक के साथ भी यह स्प्लिट स्टंट दोहराया है।

25
मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग
Image Credit : Social Media

मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग

मृणाल ठाकुर ने पहली बार अजय देवगन के साथ काम किया है। लेकिन पूरी फिल्म में सबसे अच्छी एक्टिंग उन्हीं की लगी है। पाकिस्तानी पंजाबी लड़की के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी है। ना सिर्फ उनकी एक्टिंग कमाल की है, बल्कि फिल्म में उन्हें शानदार डायलॉग भी मिले हैं और इस मामले में वे अजय देवगन और रवि किशन दोनों पर भारी पड़ी हैं। उनके मुंह से निकलने वाली गालियां भी कमाल की हैं, जो सुनने में वल्गर नहीं लगतीं और अपना काम भी कर जाती हैं। मसलन एक सीन मे उन्हें चंकी पांडे को कहते सुना जाता है, "तेरी मां का नूरानी चेहरा।" एक अन्य सीन में वे कहती हैं, "तेरी मां दा नाम चमेली रखूं" आदि।

Related Articles

Related image1
Son Of Sardaar 2 के 18 डायलॉग, अजय देवगन और रवि किशन पर भी भारी पड़ी फिल्म की हीरोइन
Related image2
Son Of Sardaar 2 OTT Update: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म?
35
'बॉर्डर' और सनी देओल का रिफरेन्स
Image Credit : Social Media

'बॉर्डर' और सनी देओल का रिफरेन्स

'सन ऑफ़ सरदार 2' में सनी देओल और उनकी फिल्म 'बॉर्डर' का रिफरेन्स इतने मजेदार तरीके से लिया गया कि आप देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। जब लड़की के डुप्लीकेट फौजी बाप बने जस्सी (अजय देवगन) की मुलाक़ात राजा (रवि किशन) से होती है और वह उससे सरहद का किस्सा सुनाने को कहता है तो जस्सी 'बॉर्डर' फिल्म की कहानी सुनाता है और इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के डायलॉग्स दोहराता है। यह पूरी सीक्वेंस काफी मजेदार है।

45
'सन ऑफ़ सरदार 2' की शानदार लोकेशन
Image Credit : Film

'सन ऑफ़ सरदार 2' की शानदार लोकेशन

मेकर्स ने 'सन ऑफ़ सरदार 2' की लोकेशंस का काफी ध्यान रखा है, जो फिल्म में देखते ही बनती हैं। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग और फ़र्थ ऑफ़ फोर्थ में हुई है। इसके अलावा लंदन में फिल्म के कई सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म की शूटिंग भारत में पंजाब में की गई है। सभी जगह की लोकेशंस को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

55
दिलचस्प प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स
Image Credit : Social Media

दिलचस्प प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स

वैसे तो पूरी 'सन ऑफ़ सरदार 2' दर्शकों को बांधे रखने में सफल होती है। लेकिन इसका प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स काफी दिलचस्प हैं। यकीन मानिए प्री-क्लामैक्स में जिस बात से पर्दा उठता है, वह आपको हंसाएगा और एकबारगी भी चौंका भी देगा। फिर क्लाइमैक्स में भी ऐसा ही कुछ होता है। कुल मिलाकर ये दोनों सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आने वाली हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image2
हीरो हो तो राहुल रॉय जैसा, पहली हिट के बाद साइन की 47 फिल्में, फिर जो हुआ वो भयानक था
Recommended image3
Sunny Deol की ठुकराई वो फिल्म, जिसने गोविंदा की एंट्री होते ही हिला दिया था बॉक्स ऑफिस!
Recommended image4
Saif Ali Khan और अमृता सिंह की मोहब्बत, फिर क्या Kareena Kapoor बनी अलगाव की वजह?
Recommended image5
Mohan Bhagwat की बहुत बड़ी फैन ये एक्ट्रेस, अदनान सामी मिले RSS चीफ से
Related Stories
Recommended image1
Son Of Sardaar 2 के 18 डायलॉग, अजय देवगन और रवि किशन पर भी भारी पड़ी फिल्म की हीरोइन
Recommended image2
Son Of Sardaar 2 OTT Update: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved