जानें स्टारकिड्स की पहली फिल्म का कैसा रहा हाल, कौन रहा हिट और फ्लॉप
खुशी कपूर 5 सितंबर को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। खुशी ने अपनी मां-बहन की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि अभी तक रिलीज हुई उनकी सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। आइए जानते हैं बाकी स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म का कैसा रहा हाल।

खुशी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने फिल्म 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं उनकी पहली सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'लवयापा' थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी।
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने 'आजाद' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अजय देवगन भी थी। हालांकि, तब भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

