सनी देओल ने इन 8 फिल्मों को ठुकरा कर सही किया या गलत, BO रिकॉर्ड कार्ड
सनी देओल 68 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1957 को साहनेवाल में हुआ था। सनी जहां एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का हिस्सा रहे, वहीं कुछ मूवी उन्होंने ठुकराई भी। आइए, जानते हैं उन्होंने किन फिल्मों को रिजेक्ट किया और इनका बॉक्स ऑफिस हाल कैसा रहा।

फिल्म त्रिमूर्ति
1995 में आई डायरेक्टर मुकुल आनंद की फिल्म त्रिमूर्ति में मेकर्स पहले सनी देओल को लेना चाहते थे। सनी को रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। बाद में ये किरदार अनिल कपूर ने निभाया और फिल्म महाडिजास्टर रही। 11 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 15.56 करोड़ कमाए थे।
फिल्म कोयला
डायरेक्टर राकेश रोशन अपनी फिल्म कोयला में सनी देओल को लेना चाहते थे। सनी को फिल्म की कहानी पसंद नहीं और उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। सनी के बाद शाहरुख खान ने फिल्म में काम किया और ये महाफ्लॉप रही। 12 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 28.05 करोड़ कमाए थे। फिल्म 1997 में आई थी।
ये भी पढ़ें... Sunny Deol इन 8 फिल्मों से करेंगे धमाका, 4 रिलीज होगी 2026 में-3 आएंगी 2027 में
फिल्म लाल बादशाह
1999 में आई डायरेक्टर केसी बोकाडिया की फिल्म लाल बादशाह में मेकर्स सनी देओल को लेना चाहते थे, लेकिन उनको कहानी पसंद नहीं और उन्होंने मूवी में काम करने से मना कर दिया। फिर अमिताभ बच्चन ने फिल्म में काम किया और ये महाडिजास्टर रही। 11 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 13.12 करोड़ कमाए थे।
फिल्म जानवर
1999 में आई डायरेक्टर सुनील दर्शन की फिल्म जानवर भी पहले सनी देओल को ऑफर हुई थी। फिल्म में सनी को अपना किरदार पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया। फिर अक्षय कुमार ने इसमें काम किया। हालांकि, फिल्म खास कमाल नहाीं दिखा पाई। 4.5 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 12.4 करोड़ कमाए थे।
फिल्म पुकार
2000 में आई डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म पुकार सबसे पहले सनी देओल को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। बाद में ये रोल अनिल कपूर ने निभाया और फिल्म फ्लॉप रही। 17 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 21.4 करोड़ कमाए थे।
फिल्म बादल
डायरेक्टर राज कंवर की फिल्म बादल 2000 में आई थी। मेकर्स चाहते थे फिल्म में सनी देओल काम करें, लेकिन डेट्स इश्यू के कारण उन्होंने काम करने से मना कर दिया। बाद में ये फिल्म बॉबी देओल ने की। हालांकि, फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। 10 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 26.91 करोड़ कमाए थे।
फिल्म लज्जा
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की लज्जा 2001 में आई थी। इस फिल्म का ऑफर उन्होंने सबसे पहले सनी देओल को दिया था। हालांकि, सनी-संतोषी में चल रही वापसी टसल के कारण उन्होंने काम नहीं किया। बाद में ये रोल अजय देवगन ने निभाया। फिल्म फ्लॉप रही। 22 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 34.29 करोड़ कमाए थे।
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज
2022 में यशराज फिल्म्स की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का ऑफर सबसे पहले सनी देओल को दिया गया था। मेकर्स के साथ कई दौर की बातचीत होने के बाद भी सनी ने काम करने से मना कर दिया था। फिर अक्षय कुमार ने मूवी की और ये महाडिजास्टर रही। 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 90.32 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Sunny Deol ने इन 7 हीरोइनों के साथ कभी नहीं किया काम, 2 के साथ बनते-बनते रह गई जोड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।