सनी देओल 68 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1957 को हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सनी ने जन्मदिन पर फैन्स को खुश करते हुए अपनी नई फिल्म गबरू की घोषणा की है। इस अनाउंसमेंट के बाद फैन्स खुश हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

सनी देओल ने 2023 में गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया था। इसको उनकी कमबैक मूवी माना गया था। इसी साल यानी 2025 में आई सनी की फिल्म जाट ने भी जलवा दिखाया और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, उनका आज यानी 19 अक्टूबर को जन्मदिन है और खुशी के इस मौके पर उन्होंने एक खुश करने वाली खबर शेयर की है। दरअसल, उन्होंने अपनी नई फिल्म गबरू की घोषणा की है, जिसे सुनने के बाद फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है। बता दें कि ये फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी देओल की नई फिल्म गबरू के बारे में

सनी देओल ने बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नई फिल्म का एलान किया। मूवी से उनका धांसू लुक भी सामने आ गया है। फिल्म की घोषणा के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहे थे। गबरू सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये एक साहस और कम्पैशन की कहानी है। मेरे दिल से दुनिया के लिए। @iamsunnydeol @simranrishibagga @pritkamani @iamomchhangani. उन्होंने बताया कि मूवी 13 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। नए पोस्टर के साथ एक गाना भी शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि सनी गबरू के अलावा और 8 फिल्मों में नजर आएंगे, जो आने वाली 3 सालों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... सनी देओल ने इन 8 फिल्मों को ठुकरा कर सही किया या गलत, BO रिकॉर्ड कार्ड

View post on Instagram

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल आने वाले सालों में 8 फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्में 2026, 2027 और 2028 में रिलीज होगी। उनकी सबसे पहली फिल्म जो रिलीज होने वाली वो है बॉर्डर 2। डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये मूवी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा हैं। सनी की फिल्म लाहौल 1947 के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। प्रिटी जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी के साथ वाली सनी की ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 में भी सनी नजर आने वाले हैं। ये मूवी 2026 की दिवाली रिलीज होगी। 2026 में ही उनकी फिल्म इक्का भी आ रही हैं। ये मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

2027-28 में रिलीज होगी सनी देओल की ये फिल्में

डायरेक्टर अनिल शर्मा की कोल किंग में भी सनी देओल नजर आएंगे। ये फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी फिल्म जाट का सीक्वल भी 2027 में आएगा। फिल्म रामायण पार्ट 2 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर 3 को 2028 में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol ने इन 7 हीरोइनों के साथ कभी नहीं किया काम, 2 के साथ बनते-बनते रह गई जोड़ी