'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री 'द वैक्सीन वॉर' के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और सप्तमी गौड़ा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotrii) के निर्देशन में बनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। 3 मिनट का यह ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए इसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म बताया है। उन्होंने यूट्यूब पर ट्रेलर शेयर करते हुए इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "तैयार हो जाइए, क्योंकि हम भारत की सबसे पहली बायो-साइंस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर- अ ट्रू स्टोरी पेश कर रहे हैं, जिसे दो बार के नेशनल अवॉर्ड विजेता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसी है 'द वैक्सीन वॉर' की स्टारकास्ट

डिस्क्रिप्शन में आगे फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बताया गया है। उन्होंने लिखा है, "फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर अपने अद्भुत प्रदर्शन से आपको अभिभूत कर देंगे। फिल्म 28 सितम्बर 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और भारतीय साइन लैंग्वेज में रिलीज होगी।"

क्या है 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी में?

'द वैक्सीन वॉर' की कहानी कोरोना महामारी के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन के निर्माण के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बताएगी। फिल्म बताएगी कि कैसे कोरोना महामारी के दौरान जहां वे लोगों को बचाने के लिए वैक्सीन बना रहे थे, वहीं कई ऐसे लोग थे, जो यह दावा कर रहे थे कि भारत में वैक्सीन का निर्माण हो ही नहीं सकता। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कैसे वैज्ञानिक अपने मिशन में सफल हुए और पूरी दुनिया में उन्होंने हिंदुस्तान का लोहा मनवा दिया।

'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर जहां इमोशनल कर रहा है, गर्व से भर रहा है तो वहीं इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े भी हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "रोंगटे खड़े हो गए। भारतीय होने पर गर्व हो रहा है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "इसे कहते हैं सिनेमा...क्या ट्रेलर है सर। रोंगटे खड़े हो गए।" एक यूजर ने लिखा है, "पूरी टीम को सलाम है।" एक यूजर का कमेंट है, "पहले सीन से आखिरी सीन तक रोंगटे खड़े करता है।"

YouTube video player

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान की 'जवान' देखने के बाद लोगों ने मांगा रिफंड, जानिए आखिर क्यों मचा बवाल