भारतीय बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सलमान खान और दिलजीत दोसांझ ने शोक उनके लिए शोक जताया है। वरिंदर ने टाइगर 3 में काम किया था और 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था।

Vvarinder Singh Ghuman Death Salman Khan Tributes: सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर भारतीय बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुमन का गुरुवार (9 अक्टूबर) को 42 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके इस तरह जाने से उनके दोस्तों को गहरा सदमा लगा। वरिंदर ने सलमान खान स्टारर टाइगर 3 में काम किया था, जो 2023 में रिलीज़ होने वाली थी। शुक्रवार को सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर वरिंदर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा आप बहुत याद आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान ने वरिंदर सिंह घुमन के निधन जताया शोक

सलमान ने दबंग के सेट से वरिंदर के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। इसमें सलमान और वरिंदर कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं, और वरिंदर ने थम्स अप दिखाया है। कैप्शन में सलमान ने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले, मिस पाजी।"

ये भी पढ़ें- 

Akshay, Aamir khan और मिथुन की नजर में क्या सक्सेस का सबसे बड़ा राज, इसी वजह से बने सुपरस्टार

Scroll to load tweet…

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी वरिंदर के निधन पर अपनी संवेदना जताई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर दिवंगत एक्टर की एक तस्वीर पोस्ट करके उनके निधन पर शोक जताया।

वरिंदर सिंह की उपलब्धियां

वरिंदर के मैनेजर यदविंदर सिंह ने बताया कि कंधे में दर्द के बाद एक्टर खुद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। इसके बाद पीटीआई की रिपोर्ट में बताा गया, उनके भतीजे अमनजोत सिंह घुमन ने जालंधर में मीडिया को बताया कि शाम को अस्पताल में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वरिंदर एक पेशेवर बॉडीबिल्डर और एक्टर थे। घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और उन्हें मिस्टर एशिया में दूसरा स्थान मिला था।

ये भी पढ़ें-
बीफ बिरयानी और ध्वज प्रणाम ने अटकाई ये फिल्म? CBFC चाहती है 15 जगह बदलाव